फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sadabad: tractor plowed over a youth, crushed and seriously injured

सादाबाद: युवक के ऊपर चढ़ाया ट्रैक्टर, कुचलकर गंभीर रूप से घायल

Sat, 09 May 2020 11:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sadabad: tractor plowed over a youth, crushed and seriously injured
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

गांव राजनगर में कुछ लोगों ने युवक पर जान से मारने की नीयत से ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे युवक कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
गांव राजनगर सादाबाद निवासी प्रेमचंद्र पुत्र स्व. चिरंजीलाल ने कोतवाली में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में विजय पुत्र धरन सिंह, गौरव, सौरभ, सोनू पुत्रगण रामप्रकाश को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि सात मई की शाम करीब छह बजे उसका भतीजा रामकिशोर अपने खेत स्थित गांव राजनगर पर मौजूद था, तभी उसके भाई राधेश्याम के खेत में होकर ट्रैक्टर ड्राइवर विजय पुत्र धरन सिंह निवासी राजनगर ट्रैक्टर को जबरन निकालने लगा, जिस पर रामकिशोर पुत्र राधेश्याम के मना करने पर उसे गाली गलौज करते हुए नामजदों ने लात घूसों से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय ने ट्रैक्टर को जान से मारने की नीयत से रामकिशोर के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे रामकिशोर कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह लोग रामकिशोर को मरा समझकर ट्रैक्टर को घटनास्थल पर छोड़कर भाग गए। धमकी दी कि यदि किसी ने रिपोर्ट की तो उसे भी ट्रैक्टर से कुचल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed