फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sadabad must be NagarPalika

सादाबाद को दिलाया जाए नगर पालिका का दर्जा

Fri, 27 Dec 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sadabad must be NagarPalika
सांसद को ज्ञापन देते लोग। - फोटो : SADABAD
नगर पंचायत सादाबाद के सीमा विस्तार के लिए सांसद राजवीर सिंह दिलेर को ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के जरिए जल्द से जल्द सादाबाद नगर पंचायत का सीमा विस्तार किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

भाजपा जिला संयोजक तपन जौहर के नेतृत्व में सीएम के नाम सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि सादाबाद नगर पंचायत का सीमा विस्तार कर नगर पालिका का दर्जा दिलाया जाए। नगर पंचायत सादाबाद नगर पालिका सादाबाद बनने के लिए सभी मानकों को पूरा करती है। नगर पंचायत सादाबाद प्रशासन द्वारा पूर्व में कई बार नगर पंचायत सादाबाद का सीमा विस्तार कर नगर पंचायत पालिका का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। पिछले कई सालों से सीमा विस्तार प्रस्ताव की फाइल भी शासन स्तर पर अटकी हुई है, लिहाजा अभी तक प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी है। यदि नगर पंचायत सादाबाद को नगर पालिका का दर्जा मिल जाए तो नगर में विकास कार्यों में गति मिल सकेगी,और लोगों में पार्टी की जनहितकारी नीतियों पर भी और अधिक विश्वास बढ़ सकेगा। आपसे अपेक्षा है कि जन भावनाओं और जन अपेक्षाओं की कद्र करते हुए नगर के लोगों की इस पुरानी मांग को जनहित में पूरा किया जाना जरूरी है। इस मौके पर भाजपा आईटी सादाबाद प्रमुख यश जैसवाल आदि मौजूद थे। सांसद ने शासन स्तर पर सादाबाद को नगर पालिका का दर्जा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed