फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sadabad-Jaitai road is bad, walking on the path too difficult

सादाबाद-जैतई मार्ग बदहाल, राह चलना भी हुआ दूभर

Mon, 10 May 2021 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sadabad-Jaitai road is bad, walking on the path too difficult
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद से जैतई होते हुए शिखरा तक जाने वाला मार्ग पिछले काफी समय से बदहाल पड़ा हुआ है। सड़क की बदहाली को लेकर कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन उनकी शिकायतों को अनदेखा किया जा रहा है। मार्ग की हालत इस कदर खराब हो चुकी है, इस पर पैदल चलना तो दूभर हो चुका है तो वहीं वाहन भी हिचकोले खा रहे हैं। अब तक कई दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं।
गौरतलब हो कि, सादाबाद से जैतई होते हुए शिखरा तक जाने वाला यह मार्ग हालांकि करीब 13 किमी लंबा है, लेकिन सादाबाद से लालगढ़ी तक करीब पांच किमी में सड़क की हालत इस कदर खराब हो चुकी है, राह चलना भी दूभर हो चुका है। चौपहिया व दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग बेपरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन

तमाम शिकायतों के बाद भी समस्या का कोई समाधान न होने से ग्रामीण बेहद ही परेशान हैं। जैतई के ग्राम प्रधान पति रामकिशन ने बताया कि पिछले काफी समय से उक्त मार्ग का हाल बेहाल है। इस मार्ग की हालत को सुधरवाया जाना चाहिए। यह मार्ग कई अन्य गांवों को जाने का मुख्य रास्ता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ग्राम पंचायत जैतई की जनता ने उन्हें ग्राम प्रधान चुना है, लिहाजा उनकी प्रत्येक समस्या का समाधान कराना उनका कर्तव्य है। सादाबाद से जैतई शिखरा मार्ग की हालत बेहद खस्ता है, इसके लिए अधिकारियों को पत्र लिखकर इस मार्ग की हालत को सुधरवाए जाने की मांग की है। - गीता देवी, ग्राम प्रधान, जैतई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed