{"_id":"6abbdd0bfb014993aa04d68a","slug":"sadabad-ex-serviceman-couple-murder-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैन्य कर्मी दंपती हत्याकांड: पुलिस की जांच तेज, परिवार-रिश्तेदारों पर भी शक, जल्द हो सकता है खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैन्य कर्मी दंपती हत्याकांड: पुलिस की जांच तेज, परिवार-रिश्तेदारों पर भी शक, जल्द हो सकता है खुलासा
Tue, 29 Sep 2026 09:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 29 Sep 2026 09:15 PM IST
सार
पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर घटना की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के आसपास भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक समसुद्दीन व उनकी पत्नी सद्दो बेगम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सादाबाद कस्बे के इस्लाम नगर में पूर्व सैन्य कर्मी समसुद्दीन और उनकी पत्नी समीना उर्फ सद्दो की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस घटना के कारणों और वारदात को अंजाम देने वालों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं को खंगाल रही है।
विज्ञापन
रविवार सुबह दंपती के शव घर के ऊपरी हिस्से में खून से लथपथ मिले थे। मृतक के भाई शेर मोहम्मद ने सादाबाद कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद से पुलिस ने घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दंपती के किसी से पारिवारिक विवाद तो नहीं थे। अन्य प्रकार के विवादों की भी पड़ताल की जा रही है। घटना से पहले और बाद में परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर घटना की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के आसपास भी जांच कर रही है। वे दंपती के संभावित विवादों की गहराई से पड़ताल कर रहे हैं। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड का बहुत जल्द खुलासा किया जाएगा। उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस घटना से जुड़े हर पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन