{"_id":"6abf914f63726031a30c6011","slug":"sadabad-double-murder-main-accused-arrested-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सादाबाद डबल मर्डर: हत्या का मुख्य आरोपी गौरव गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद, तीन पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सादाबाद डबल मर्डर: हत्या का मुख्य आरोपी गौरव गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद, तीन पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल
Fri, 02 Oct 2026 04:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 02 Oct 2026 04:41 PM IST
सार
26/27 सितंबर की रात को मोहल्ला इस्लामनगर में शमसुद्दीन और समीना की उनके मकान की पहली मंजिल पर हत्या की गई थी। हत्या धारदार और नुकीले हथियारों से की गई थी। मामले में मृतक की दूसरी पत्नी सीमा और दो अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
हत्या का मुख्य आरोपी गौरव सिकरवार गिरफ्तार
- फोटो : पुलिस
विस्तार
सादाबाद के मोहल्ला इस्लामनगर में पूर्व सैन्य कर्मी शमसुद्दीन व उनकी पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे मुख्य आरोपी सिकंदरा (आगरा) के गौरव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरव ने ही शमसुद्दीन की दूसरी पत्नी सीमा के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
सीमा ने हत्या के बाद लूटे गए जेवर व हिस्से में आने वाली प्रॉपर्टी बेचकर 20 लाख रुपये देने का लालच दिया था। 26 सितंबर की रात को घटना को अंजाम दिया गया था। सीमा ने रविवार देर रात 2:30 बजे बीमारी के बहाने से दरवाजा खुलवाया। हमलावर पीछे-पीछे घर में दाखिल हुए और ऊपर पहुंचते ही पहले शमसुद्दीन व फिर सद्दो बेगम पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... हाथरस में डबल मर्डर: बरसाती पहन दो बाइक पर आए चार युवकों ने किया दंपती का कत्ल, संतान न होने पर की दूसरी शादी
विज्ञापन
हत्या के बाद आरोपी घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी लूटकर ले गए थे। शमसुद्दीन के बड़े भाई शेर मोहम्मद ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 30 सितंबर को घटना का पर्दाफाश करते हुए सीमा, गौरव के साथी संजय व चीनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनके पास से लूट के जेवर व नकदी भी बरामद हुई। गौरव व उदयवीर की तलाश की जा रही थी।
यह भी पढ़ें... हाथरस में डबल मर्डर: पूर्व सैन्य कर्मी और पत्नी का कत्ल, दूसरी पत्नी पर शक; पांच माह पहले इसलिए हुआ था विवाद
पुलिस ने गौरव व उदयवीर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। शुक्रवार की सुबह एसओजी व सादाबाद पुलिस ने सरौठ बंबा के पास से गौरव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल, लूटे गए सोने के आभूषण (दो कान की बालियां, दो कुंडल, दो चूड़ियां) और छह हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि जल्द ही उदयवीर को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें... हाथरस में डबल मर्डर: दूसरी पत्नी के घर तक पहुंचा डॉग स्क्वॉड, मदरसा पहुंचकर ठिठका; परिचित ने खोला दरवाजा!