फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sachin marriage was to take place on 8th December

Aligarh News: आठ दिसंबर को होनी थी सचिन की शादी, हुए देश पर बलिदान, सीएम ने की संवेदना व्यक्त

Thu, 23 Nov 2023 11:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Nov 2023 11:12 PM IST
सार

राजौरी जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अलीगढ़ के गांव नगरिया गौरौला निवासी 24 वर्षीय पैराट्रूपर सचिन लौर के परिवार में मातम छा गया है। सचिन की शादी आठ दिसंबर को होनी थी और घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं।

विज्ञापन
Sachin marriage was to take place on 8th December
बलिदानी सचिन लौर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजौरी जिले में 22 नवंबर को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले गांव नगरिया गौरौला निवासी 24 वर्षीय पैराट्रूपर सचिन लौर की आठ दिसंबर को शादी होने वाली थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। उनके बलिदान की सूचना से घर और गांव में गम का माहौल है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सचिन गांव नगरिया गौरौला निवासी किसान रमेश के पुत्र थे और वर्ष 2019 में सेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल वह घाटी में भारतीय सेना की विशेष यूनिट नौ में पैरा ट्रूपर के पद पर तैनात थे। सचिन की शादी मथुरा के गांव जैतई में तय हुई थी और आठ दिसंबर को बरात जानी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। दीपावली पर वीडियो कॉल के जरिये सचिन ने दीपावली पर माता-पिता से बात की थी और कुछ दिन बाद छुट्टी लेकर घर आने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन

इससे पहले ही 23 नवंबर सुबह परिजनों की इस अनहोनी की जानकारी मिली। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वह कुछ दिन बाद ही छुट्टी लेकर गांव आने वाले थे। मां बाप बेटे का सेहरा सजाने की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले ही उसके बलिदान होने की खबर आ गई। दिवाली पर सचिन ने वीडियो कॉल के जरिये मां, परिजनों व दोस्तों से बात की थी। सचिन के घर में इस शादी को लेकर उत्साह था। परिवार में पिता रमेश के अलावा मां भगवती, भाई विवेक लौर है। विवेक नेवी में है और इस समय कोच्ची में तैनात है। उनके एक बेटा है। पत्नी और बेटा गांव में रहते हैं। भाई भी सचिन की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर आने वाले थे। एक बहन सावित्री की शादी हो चुकी है। 

सचिन के पिता

24 नवबंर को गांव में पहुंचेगा शव, सैन्य सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
पैरा ट्रूपर सचिन लौर का शव शुक्रवार को गांव में पहुंचेगा और उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। सचिन के बलिदान की सूचना मिलते ही सांसद सतीश गौतम, राजस्व राज्य मंत्री अनूप प्रधान व जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधवाया। 24 नवंबर को टप्पल इंटरचेंज से बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गांव के युवा बलिदानी सचिन के शव को तिरंगा यात्रा के साथ गांव लेकर पहुंचेंगे।




सीएम योगी ने की संवदेना व्यक्त
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर ट्विट करते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए जनपद अलीगढ़ निवासी पैरा कमांडो सचिन लौर जी को विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। इस दुःखद घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed