फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Saadabad Tehsil personnel on strike for 24 point demands

24 सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल पर रहे सादाबाद तहसील कर्मी

Thu, 22 Aug 2019 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Saadabad Tehsil personnel on strike for 24 point demands
24 सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल पर रहे सादाबाद तहसील कर्मी
विज्ञापन

कलमबंद और तालबंद हड़ताल के बाद मांगों को लेकर प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। अपनी 24 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को सादाबाद तहसील के समस्त कर्मचारी कलमबंद और तालाबंद हड़ताल पर रहे। इन कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। हड़ताल की वजह से तहसील में राजस्व संबंधी कार्यों को लेकर आने वाले लोग भी परेशान रहे।
तहसील के इन कर्मचारियों की प्रमुख मांग थी कि जनपद मुख्यालय स्तर पर कलेक्ट्रेट का नाम कार्यालय जिलाधिकारी के नाम पर मिनी/जनपद सचिवालय रखा जाए। कलेक्ट्रेट लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10 फीसदी पदों पर पदोन्नति प्रदान की जाए। नवीन पेंशन योजना को समाप्त करते हुए पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। पदोन्नति को पद रिक्त होने की तिथि से अनुमन्य किया जाए। कलेक्ट्रेट में लेखा का कार्य संपादित करने वाले पटल सहायकों को लेखा संवर्ग का वेतनमान दिए जाने संबंधी शासनादेश निर्गत किया जाए।
विज्ञापन

भूलेख लिपिक को पूर्व की तरह कलेक्ट्रेट अधिष्ठान में वापस किए जाने संबंधी शासनादेश निर्गत किया जाए। संघ के कार्यालय के लिए दारूलशफा में कक्ष आवंटित किए जाएं, सहित कई अन्य मांगें थीं। इस मौके पर प्रधान सहायक महेश कुमार, वरिष्ठ सहायक जगदीश प्रसाद, मुकेश कुमार, केशव सिंह, चुन्नीलाल, विनोद कुमार महामना, मुकुट बिहारी, शिव कुमार, कनिष्ठ सहायक जयकिशोर, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed