{"_id":"688a6b72a17cf91d520c3cd9","slug":"ruckus-during-food-distribution-at-anganwadi-centre-hathras-news-c-56-1-sali1016-135282-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आंगनबाड़ी केंद्र पर खाद्यान्न वितरण के दौरान हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आंगनबाड़ी केंद्र पर खाद्यान्न वितरण के दौरान हंगामा
Thu, 31 Jul 2025 12:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
गांव कैमार के आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को खाद्यान्न के वितरण के दौरान हंगामा हो गया। लाभार्थियों ने वितरण में मिली दाल और दलिया की गुणवत्ता को खराब बताई।
लाभार्थियों का कहना था कि दो माह के बाद राशन मिला है, वह भी खराब है। इसे खाने के बाद तबीयत खराब हो सकती है। हंगामे की सूचना पर थाना चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।
ग्रामीण इसकी शिकायत करने तहसील सदर पहुंचे। यहां एसडीएम के न मिलने पर वापस लौट गए। महिला लाभार्थियों का आरोप था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी राशन को अपने घर में रखती हैं, जबकि नियमानुसार इसे आंगनबाड़ी केंद्र में रखा जाना चाहिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि बारिश के मौसम की वजह से दाल का रंग खराब हो गया है। अगर दाल खराब हो गई है तो इसे वापस मंगवा लिया जाएगा।