फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rs 5 lakh found in car seized

Hathras: बेटी की शादी को सामान लेने जा रहे, कार से पांच लाख रुपये जब्त, सबूत देने के बावजूद लगाने पड़े चक्कर

Tue, 02 Apr 2024 08:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 02 Apr 2024 08:47 PM IST
सार

बेटी की शादी का सामान खरीदने के लिए पांच लाख रूपये लेकर जा रहे लड़की वालों को सचल दल ने पकड़ लिया। पांच लाख रूपये को जब्त कर लिया। लड़की वालों ने धन का पूरा सबूत दिया, पर रूपये वापस नहीं मिल। 

विज्ञापन
Rs 5 lakh found in car seized
पांच लाख रूपये का बैंक स्टेटमेंट दिखाते लड़की वाले - फोटो : संवाद

विस्तार

बेटी की शादी का सामान लेने के लिए पांच लाख रुपये नकद लेकर जा रहे चार लोगों को हसायन पुलिस चौकी जरैरा पर सचल दल ने हिरासत में ले लिया। उनकी कार की डिग्गी में रखे सूटकेस में पांच लाख रुपये मिले थे। सूचना मिलने पर स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट कोतवाली सिकंदराराऊ आ गये और नकद रुपये जमा कर दिए। इधर, पीड़ित ने अपने गांव से रुपये की निकासी का विवरण बैंक से मंगा कर दिखाया, लेकिन उसे रुपया वापस नहीं मिला। शाम तक वह जिला मुख्यालय पर भटकता रहा।

विज्ञापन


सादाबाद के गांव वीरनगर निवासी सतीश चंद्र पुत्र भर सिंह अपने तीन रिश्तेदारों के साथ अलीगढ़ के अकराबाद ब्लॉक के गांव गोपी जा रहे थे। गोपी में उन्हें अपनी पुत्री की शादी के लिए रिश्तेदारों की पसंद का समान खरीदना था। इसलिए वे पांच लाख रुपया कार में रखे बैग में ले जा रहे थे। हसायन की जरैरा चौकी पर सचल दल के मजिस्ट्रेट डॉ. हिमांशु राय ने कार की जांच कर पांच लाख रुपये जब्त कर लिए।
विज्ञापन


सतीश ने उन्हें बताया भी बेटी की शादी का सामान खरीदने जा रहे हैं, लेकिन उनके पास पांच लाख रुपये का प्रमाण नहीं था कि इतना रुपया कहां से आया। सभी को कार सहित सिकंदराराऊ कोतवाली लाया गया। रुपया कोतवाली में जमा करा लिया गया। इतनी देर में सतीश ने बैंक से रुपये की निकासी का विवरण मंगा लिया तथा कोतवाली में दिखाया। लेकिन कोतवाली पुलिस ने हाथ खड़े कर दिये तथा कह दिया कि अब नियमानुसार जिला प्रशासन के आदेश पर ही रुपया मिल पाएगा। सतीश चंद्र शाम तक रुपयों के लिए परेशान घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जिस व्यक्ति की धनराशि जब्त की गई है, उन्हें इस धनराशि को लेने के लिए कमेटी के समक्ष अपील करनी होगी। अपील में यह पैसे राजनैतिक प्रयोग में नहीं आ रहे हैं, यह सिद्ध होने की स्थिति में धनराशि को मुक्त किया जाएगा। -शिवनारायण शर्मा ,एडीएम न्यायिक। 



50 हजार से अधिक धनराशि पर दिखाना होंगे कागज
50 हजार रुपये से अधिक नकदी पाए जाने पर स्रोत और साक्ष्य दिखाने होंगे। 10 हजार रुपये से अधिक कीमत का गिफ्ट, गैरकानूनी वस्तु, पोस्टर, पंपलेट पाए जाने पर जब्त किया जाएगा। अगर 50 हजार रुपये से अधिक नकदी लेकर जा रहे हैं, तो साथ में बैंक निकासी की रसीद, एटीएम निकासी की रसीद, अन्य स्रोत, जिससे धनराशि प्राप्त हुई है। वह भी साथ में रखना होगा। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed