{"_id":"64627b2f321e6dfd41083b28","slug":"rpf-caught-on-illegal-sale-of-railway-ticket-sikandhra-rahu-news-c-63-1-sali1025-17-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रेलवे टिकट की अवैध बिक्री पर आरपीएफ ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रेलवे टिकट की अवैध बिक्री पर आरपीएफ ने दबोचा
Tue, 16 May 2023 12:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 16 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
रेलवे की टिकटों की अवैध रूप से बिक्री को लेकर आरपीएफ ने एक कंप्यूटर संचालक को पकड़ा है। आरपीएफ की टीम पूछताछ के लिए उसे अपने साथ ले गई है।
सोमवार की दोपहर नगर के जीटी रोड स्थित एक कंप्यूटर संचालक के यहां आरपीएफ की टीम पहुंची और संचालक को पकड़कर अपने साथ ले गई। बताते हैं कि आरपीएफ को सूचना मिली थी कि उक्त कंप्यूटर संचालक की ओर से रेलवे टिकटों की अवैध रूप से बुकिंग की जा रही थी।
यहां से आरपीएफ की टीम कंप्यूटर आदि सामग्री भी अपने साथ ले गई है। कासगंज आरपीएफ की अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरंजन सिंह का कहना है कि दो लोगों को काउंटर से टिकट लेकर बेचने का मामला संज्ञान में आया था। इन लोगों से काउंटर से खरीदी गईं दो टिकटें भी बरामद की गई हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद