फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Routes will be changed in view of Kanwar Yatra

Hathras News: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर परिवर्तित रहेंंगे मार्ग

Wed, 05 Jul 2023 12:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 05 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Routes will be changed in view of Kanwar Yatra
कावड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मार्ग परिवर्तन की योजना जारी कर दी है। पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि चार जुलाई से श्रावण मास शुरू हो गया है। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए मार्ग परिवर्तन की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन




एसपी ने बताया कि रुहेरी तिराहा बाईपास, लहरा मोड़ बाईपास, इगलास चौराहा बाईपास, हतीसा पुल मथुरा रोड बाईपास, कोटा कपूरा चौराहा बाईपास, नगला भूसा तिराहा बाईपास, चामड़ गेट चौराहा, कैलोरा चौराहा, हाथरस जंक्शन से हाथरस शहर में 13 जुलाई रात आठ बजे से 17 जुलाई रात आठ बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। हाथरस शहर से अलीगढ, सिकंदराराऊ ,कासगंज एवं एटा की तरफ आने-जाने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहन नगला भुस बाईपास तिराहे से हतीसा पुल ओवरब्रिज मथुरा रोड से वाया सासनी से अलीगढ़ के लिए आवागमन करेंगे।
विज्ञापन




आगरा की तरफ से आने वाले सिकंदराराऊ, कासगंज और एटा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहन जनपद आगरा के खंदौली कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए आवागमन करेंगे। श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार की रात आठ बजे से सोमवार की रात आठ बजे तक और 13 जुलाई की रात आठ बजे से 17 जुलाई की रात आठ बजे तक हाथरस शहर से सिकंदराराऊ की तरफ एवं सिकंदराराऊ पंत चौराहे से जनपद कासगंज की तरफ एवं हाथरस शहर से मथुरा की तरफ आने-जाने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed