फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Routes changed for the safety of Kanwariyas

Route Divert: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए हाथरस में रूट डायवर्ट, 17 जुलाई तक रहेगा परिवर्तित

Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST
सार

श्रावण मास के प्रत्येक शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की रात आठ बजे तक और बृहस्पतिवार की रात आठ बजे से 17 जुलाई की रात आठ बजे तक हाथरस शहर से सिकंदराराऊ की तरफ एवं सिकंदराराऊ के पंत चौराहे से जनपद कासगंज की तरफ एवं हाथरस शहर से मथुरा की तरफ आने-जाने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहन ट्रक, ट्रोला, डीसीएम, कैंटर आदि वाहनों का आवागमन पूर्णतया बंद रहेगा।

विज्ञापन
Routes changed for the safety of Kanwariyas
कांवड़ियों की सुरक्षा में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावण मास के दूसरे सोमवार के लिए कांवड़ियों की आवाजाही तेज हो गई है। कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने मार्ग परिवर्तित कर दिया है। बरेली-कासगंज-मथुरा मार्ग पर कांवड़ियों और उनके साथ चल रहे श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ है। इसी वजह से पुलिस-प्रशासन ने यहां मार्ग परिवर्तन का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


श्रावण मास के प्रत्येक शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार की रात आठ बजे तक और बृहस्पतिवार की रात आठ बजे से 17 जुलाई की रात आठ बजे तक हाथरस शहर से सिकंदराराऊ की तरफ एवं सिकंदराराऊ के पंत चौराहे से जनपद कासगंज की तरफ एवं हाथरस शहर से मथुरा की तरफ आने-जाने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहन ट्रक, ट्रोला, डीसीएम, कैंटर आदि वाहनों का आवागमन पूर्णतया बंद रहेगा।
विज्ञापन


हाथरस शहर से अलीगढ़, सिकंदराराऊ, कासगंज एवं एटा की तरफ आने-जाने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहन नगला भुस बाईपास तिराहे से हतीसा पुल ओवरब्रिज मथुरा रोड से बाया सासनी से अलीगढ़ के लिए आवागमन करेंगे। आगरा की तरफ से आने वाले सिकंदराराऊ एवं कासगंज व एटा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के हल्के व भारी वाहन जनपद आगरा के खंदौली कट से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए अपने गंतव्य को आवागमन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथरस शहर में प्रवेश करने वाले रूहेरी तिराहा बाईपास, लहरा मोड बाईपास, इगलास चौराहा बाईपास, हतीसा पुल मथुरा रोड बाईपास, कोटा कपूरा चौराहा, बाईपास, नगला भुस तिराहा बाईपास, चामड़ गेट चौराहा, कैलोरा चौराहा हाथरस जंक्शन से बृहस्पतिवार की रात आठ बजे से 17 जुलाई की रात आठ बजे तक हाथरस शहर में सभी प्रकार के भारी व मध्यम, ट्रक, ट्रॉला व डीसीएम कैंटर आदि वाहनों का आवागमन पूर्णतया बंद रहेगा। बृहस्पतिवार को सभी थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में कांवड़ियों के आवागमन व यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed