{"_id":"654e86a68f6f5018950fa70c","slug":"route-will-remain-diverted-till-15th-november-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: 15 नवंबर तक रूट रहेगा डायवर्ट, सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: 15 नवंबर तक रूट रहेगा डायवर्ट, सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन
Sat, 11 Nov 2023 01:08 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:08 AM IST
सार
शहर में प्रवेश के लिए रुहेरी तिराहा बाईपास, लहर मोड बाईपास, इगलास चौराहा बाईपास, हतीसा पुल मथुरा रोड बाईपास, कोटा कपूरा चौराहा बाईपास, नगला भूसा तिराहा बाईपास, चामड़ गेट चौराहा तथा कैलोरा चौराह गंदा नाला जलेसर रोड से रोडवेज बसों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी व मध्यम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
रूट डायवर्ट प्रतीकात्मक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दीपावली, गोवर्धन, भाई दूज आदि त्योहारों के दृष्टिगत 11 से 15 नवंबर तक के लिए सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक यातायात का मार्ग परिवर्तित रहेगा।
विज्ञापन
इस दौरान शहर में प्रवेश के लिए रुहेरी तिराहा बाईपास, लहर मोड बाईपास, इगलास चौराहा बाईपास, हतीसा पुल मथुरा रोड बाईपास, कोटा कपूरा चौराहा बाईपास, नगला भूसा तिराहा बाईपास, चामड़ गेट चौराहा तथा कैलोरा चौराह गंदा नाला जलेसर रोड से रोडवेज बसों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी व मध्यम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ की ओर से आने वाले वाहन कैलौरा चौराहे से सासनी होते हुए तथा आगरा, मथुरा व अलीगढ़ से आने वाले वाहन बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। इसी प्रकार शहर के मुख्य बाजार में भारी, मध्यम तथा हल्के वाहनों सहित ई रिक्शा भी प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन