{"_id":"68279879d99fc03aa407310a","slug":"route-will-remain-diverted-ain-hathras-city-today-hathras-news-c-2-1-ald1025-682335-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आज हाथरस शहर में डायवर्ट रहेगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आज हाथरस शहर में डायवर्ट रहेगा रूट
विज्ञापन
बागला डिग्री कॉलेज से शनिवार (आज) की सुबह 10 बजे से शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस बीच यातायात पुलिस ने दोपहर तीन बजे तक शहर का रूट डायवर्ट किया है। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया है कि शहर के चामड़ गेट चौराहे से आने वाले बड़े वाहनों को डीआरबी तिराहे से नगला भुस तिराहे से हतीसा बाईपास होते हुए निकाला जाएगा। इधर, आगरा की ओर से शहर में आने वाले बड़े वाहनों को नगला भुस तिराहे से हतीसा पुल होते हुए मथुरा, अलीगढ़, कासगंज की ओर भेजा जाएगा।
अलीगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन को रुहेरी तिराहे कोतवाली हाथरस गेट से बाईपास होते हुए हतीसा पुल, मथुरा, आगरा की ओर भेजा जाएगा। सिकंदाराराऊ की ओर से आने वाले वाहनों को मेंडू बाईपास कोतवाली हाथरस जंक्शन से मथुरा, बरेली बाईपास होते हुए रुहेरी तिराहे होते हुए अलीगढ़, मथुरा, आगरा की ओर निकाला जाएगा। इधर, मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को हतीसा पुल के ऊपर से आगरा, अलीगढ़, सिकंदराराऊ की ओर भेजा जाएगा। इस बीच शबर में केवल आपातकालीन सेवा से जुड़े वाहनों को निकलने की ही अनुमति है।