फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Root divert done for the convenience of kawandis

कांवड़ियों की सुविधा के लिए किया गया रूट डायवर्ट

Wed, 19 Feb 2020 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Root divert done for the convenience of kawandis
महाशिवरात्रि के त्योहार को लेकर सिकंदराराऊ व हाथरस शहर में रूट डायवर्जन किया गया है। यह डायवर्जन 22 फरवरी तक रहेगा। इस वक्त शहर के बीच से कांवड़ियों की काफी भीड़ गुजर रही है।
विज्ञापन

एसपी गौरव बंसवाल ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 19 फरवरी से 22 फरवरी तक रूट डायवर्जन किया गया है, जिसमें पंत चौराहा सिकंदराराऊ से हाथरस शहर की ओर आने वाले भारी व्यावसायिक वाहनों को प्रतिबंधित कर अलीगढ़/एटा मार्ग की तरफ डायवर्जन किया गया है। कैलोरा चौराहा से हाथरस जंक्शन से सिकंदराराऊ व हाथरस शहर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर सासनी जलेसर मार्ग की तरफ डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

हतीसा पुल मथुरा रोड ओवरब्रिज से हाथरस शहर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर बाईपास अलीगढ़-आगरा मार्ग की ओर डायवर्जन किया है। आगरा रोड नगला भुस से शहर की तरफ आने वाले व्यावसायिक वाहनों की एंट्री पर रोक लगाते हुए अलीगढ़ मार्ग की तरफ डायवर्जन किया गया है। एटा जलेसर को जाने वाले वाहनों को सासनी चौराहा से बाया कैलोरा चौराहा से जलेसर मार्ग के लिए डायवर्जन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed