{"_id":"575715ab4f1c1b761f9c6108","slug":"rojedaron-angry-demonstration-by-waterlogging","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से गुस्साए रोजेदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से गुस्साए रोजेदारों ने किया प्रदर्शन
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
लाला का नगला बड़ी मस्जिद के पास जलभराव पर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। त्योहार चाहें हिन्दू के हों या मुसलमानों के शहर के लोगों को हर त्योहार गंदगी के बीच ही मनाना पड़ता है। हर बार दिखाने के लिए कुछ कर्मचारियों को साफ-सफाई में लगाकर अभियान चला दिया जाता है, लेकिन गंदगी फिर भी दूर नहीं होती। रमजान का पाक माह शुरू हो गया, लेकिन नगर पालिका प्रशासन द्वारा किसी मुस्लिम बस्ती में सफाई अभियान तक नहीं चलवाया गया है।
शहर की मुस्लिम बस्ती लाला का नगला बड़ी और छोटी मस्जिद के आसपास नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी हिलोरें मार रहा है। लोगों र्को इंट, पत्थर रख कर गंदे पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है। गंदगी और जलभराव की समस्या को लेकर लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के बीच जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि कोई सफाई कर्मचारी यहां सफाई कार्य नहीं करने आता। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। खुद ही नाली साफ करनी पड़ रही हैं।
प्रदर्शन करने वालों में बानो, शायरा बानो, कामिनी, हसीना, नाजमा, रहीशन, असीम, शहनबाज, हारुन, फारुन, रिजवान, शाहरुख, आशिफ, अकील, सलीम, मुन्ना आदि शामिल थे।
विज्ञापन
-हर त्योहार पर सफाई कर्मियों का गैंग लगाकर सफाई कराई जाती है। जिस क्षेत्र में गंदगी और जलभराव की समस्या है, वहां के लोग अवगत कराएं। गैंग लगाकर सफाई कराई जाएगी। मुस्लिम बस्तियों में सफाई अभियान चलवाया जाएगा।
- डौली माहौर, चेयरमैन हाथरस