फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Robbery worth lakhs from a bank mitra at gunpoint

Hathras News: तमंचे के बल पर बैंक मित्र से लाखों की लूट, बदमाश हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 10 Feb 2024 09:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 09:50 PM IST
सार

बैंक मित्र शाम को अपना सेंटर बंद करके बाइक से वापस गांव जा रहा था। तभी गांव दतौरा से पहले स्थित सेंगर नदी की पुलिया के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बैंक मित्र के पास मौजूद नकदी का थैला लूट लिया और फरार हो गए। थैले में 2.50 लाख रुपये थे।

विज्ञापन
Robbery worth lakhs from a bank mitra at gunpoint
पीड़ित बैंक मित्र से जानकारी करते पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल - फोटो : पुलिस

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दतौरा स्थित सेंगर नदी के पुल पर 10 फरवरी की शाम को बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक बैंक मित्र से 2.50 लाख रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी, सीओ सिकंदराराऊ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दतौरा निवासी शिव कुमार पुत्र रामलाल कस्बा महौ में पंजाब नेशनल बैंक के बैंक मित्र हैं। 10 फरवरी की शाम को वह अपना सेंटर बंद करके बाइक से वापस गांव जा रहे थे। तभी गांव दतौरा से पहले स्थित सेंगर नदी की पुलिया के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर शिव कुमार पास मौजूद नकदी का थैला लूट लिया और फरार हो गए। 
विज्ञापन

बैंक मित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवकुमार ने बताया कि थैले में 2.50 लाख रुपये थे। शोरगुल होने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्रित हो गए। पीड़ित ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को दी। कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में चेकिंग अभियान भी चलाया, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। सीओ सिकंदराराऊ डॉ. आनंद कुमार व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए और घटना के संबंध में छानबीन की।


एक बैंक मित्र के साथ लूट की सूचना पर प्राप्त हुई है। घटना की जांच की जा रही है। -डॉ. आनंद कुमार, सीओ सिकंदराराऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed