फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Robbery by taking former principal and son hostage

Hathras: बदमाशों ने पहले किया चाय-नाश्ता, फिर पूर्व प्रधानाचार्या-बेटे को बंधक बनाकर लूटा, हुए फरार

Sat, 24 Aug 2024 09:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 09:38 PM IST
सार

दो व्यक्ति घर पर आए और घर दरवाजा खटखटाया। दोनों व्यक्तियों ने कहा कि वह वह बेटे को अपनी बहन का रिश्ता लेकर आए हैं। इस पर दोनों मां और बेटे ने उन्हें घर के अंदर बुला लिया और चाय-नश्चता कराया। कुछ देर में बदमाशों ने चाकू और बंदकू निकालकर दोनों मां-बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
Robbery by taking former principal and son hostage
लूट की वारदात की जानकारी देते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर की घनी आबादी वाली चूड़ी वाली गली में 24 अगस्त की दोपहर को दिन दहाड़े बदमाशों ने पूर्व प्रधानाचार्या और उनके जलकल संस्थान में तैनात बेटे को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। दोनों बदमाशों ने घर में बेटे का रिश्ता लेकर आए हैं, यह बात कहकर प्रवेश किया।  बदमाश घर से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी ले गए। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और वारदात की छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन


शहर की घनी आबादी वाली चूड़ी वाली गली निवासी राधा देवी शर्मा पत्नी दिवंगत ब्रज मोहन शर्मा शहर के बागला मांटेश्वरी स्कूल से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका बेटा शलभ शर्मा नगर पालिका परिषद के जलकल संस्थान में ऑपरेटर की नौकरी करता है। वह अविाहित हैं। 24 अगस्त की दोपहर लगभग 12.30 बजे पूर्व प्रधानाचार्या राधा देवी और उनके बेटे शलभ शर्मा घर पर अकेले थे। तभी दो व्यक्ति उनके घर पर आए और घर दरवाजा खटखटाया है। 
विज्ञापन

शहर की चूडी वाली गली में दिन दहाडे बंधक बनाकर लूट की बारदात के बाद जानकारी देते परिजन व लगी भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों व्यक्तियों ने कहा कि वह वह बेटे को अपनी बहन का रिश्ता लेकर आए हैं। इस पर दोनों मां और बेटे ने उन्हें घर के अंदर बुला लिया और चाय-नश्चता कराया। कुछ देर में बदमाशों ने चाकू और बंदकू निकालकर दोनों मां-बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी और रस्सी और तकिया के कवर से हाथ-पैर बांधकर बंधक बना दिया। इसके बाद बदमाशों ने आराम से पूरे घर को खंगाल डाला। बदमाशों ने एक-एक कर घर की अलामारियां खंगाल डाली। 

आराम से लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर बदमाश घर में से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और छह हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दोनों ही मां और बेटे ने अपने आप को बंधन मुक्त किया और शोर-गुल किया, लेकिन जबतक बदमाश फरार हो चुके थे। दिन-दहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस  भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित पूर्व प्रधानाचार्य और उनके बेटे से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


घटना की जांच की जा रही है। जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।-राम प्रवेश राय, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed