फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Robbers away from the grip of the police

लुटेरे पुलिस की पकड़ से दूर

Wed, 14 Aug 2019 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Robbers away from the grip of the police
सराफ को लूटने वाले बदमाशों का सुराग नहीं
विज्ञापन

मानिकपुर में की गई थी जलेसर के कारोबारी से लूटपाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सहपऊ (हाथरस)। क्षेत्र के गांव जलेसर रोड (मानिकपुर) पर सोमवार की शाम को सराफ के साथ दुकान बंद करते समय हथियारों के बल पर हुई लूट की घटना में पुलिस के हाथ अभी खाली हैं।
गौरतलब है कि सोमवार की शाम को बेरनी थाना जलेसर जिला एटा निवासी दीपक कुमार पुत्र राजाराम जब शाम के समय दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। उसी समय तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने उसको सेंट्रो कार में बैठने से पहले ही दबोच लिया। उसकी जेब से दस हजार रुपये, 60 हजार रुपये की थैली और सोने की चेन तोड़कर भाग गए। जाते समय बदमाशों ने कारोबारी को भयभीत करने के लिए फायरिंग भी की। फायरिंग के भय से किसी ने उनका पीछा नहीं किया।
विज्ञापन

बाद में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन करने के लिए कांबिंग भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। देर शाम पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह का कहना है कि इस घटना के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं, जिनमें से एक टीम का नेतृत्व वह खुद कर रहे हैं, जबकि दूसरी टीम का नेतृत्व जलेसर रोड चौकी इंचार्ज एसआई डिप्टी सिंह कर रहे हैं। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed