फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roared on bank workers union demands

मांगों को लेकर यूनियन बैंक पर गरजे कर्मी

Wed, 22 Feb 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 22 Feb 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
Roared on bank workers union demands
यूनियन बैंक की शाखा पर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
यूनाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियंस के आह्वान पर बुधवार को जन-विरोधी बैंकिंग तथा श्रम सुधारों, श्रम संगठन अधिकारों में दखल देने के सरकारी कदम एवं स्थायी कार्यों की आउट सोर्सिंग का विरोध और अन्य मांगो को लेकर बैंक कर्मियों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


बैंक कर्मियों की प्रमुख मांगों में विमुद्रीकरण योजना में कर्मचारियों को उचित क्षतिपूर्ति देने, विमुद्रीकरण योजना में बैंकों को संबंधित लागत की प्रतिपूर्ति करने, अधिवर्षिता लाभों में सुधार, अधिवर्षिता लाभों पर आयकर से पूरी छूट, अगले वेतन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने, अनुकंपा आधार पर नियुक्ति योजना का उचित कार्यान्वयन, सभी संवर्गों में पर्याप्त भर्ती, पांच दिवसीय बैंकिंग, खराब ऋणों की वसूली के कठोर उपाय किए जाने एवं जानबूझकर चूककर्ताओं के विरुद्ध फौजदारी कार्यवाही थीं।
विज्ञापन


 फोरम की जिला इकाई के संयोजक एवं यूपी बैंक इंपलाईज यूनियन के प्रांतीय सहायक महामंत्री बीएस जैन ने कहा कि बैंक कर्मियों की मांगों पर बैंक कर्मियों के राष्ट्रीय संगठन लंबे समय से आईबीए एवं केंद्र सरकार से वार्ता कर समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन किसी भी स्तर से संतोष जनक प्रयास नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूर होकर राष्ट्रीय संगठन ने 28 फरवरी 2017 की हड़ताल सहित अन्य आंदोलन का आह्वान किया है। यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष वीके शर्मा ने बैंक कर्मियों की मांगों को जायज बताया और कहा कि इन मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। 


आयबाक, साथी एवं यूनियन बैंक ऑफ  इंडिया के प्रबंधक रातुल कोच ने बैंक कर्मियों की मांगों का समर्थन करते हुए एकजुटता पर जोर दिया। प्रदर्शन को सफल बनाने में राकेश वर्मा, बनी सिंह, डीसी गुप्ता, ओम प्रकाश, हुकुम सिंह, शोभित वर्मा, विवेक यादव, अशोक कुमार शर्मा, केएल वर्मा, इतवारी लाल, उमाशंकर जैन, राजवीर सिंह, राजेंद्र कुमार, अरुन कुमार, भजनलाल, राजकुमार, धर्मेंद्र कुमार, गया प्रसाद, रवि राकेश, लोकेश गौतम, एके वर्मा, राहुल जैन, डीके रायकवार, गंगा प्रसाद, हरिशचंद्र, अरविंद जैन, भूपेंद्र कुमार आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed