{"_id":"5fe0ed328ebc3e3b65736816","slug":"roadways-buses-must-goes-by-city-hathras-news-ali2517285175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी में शहर के अंदर से होकर ही निकलें रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी में शहर के अंदर से होकर ही निकलें रोडवेज बसें
विज्ञापन
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर लोगों की समस्या सुनते सांसद राजवीर दिलेर।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
लोनिवि गेस्ट हाउस में सांसद राजवीर दिलेर ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जनता दरबार लगाकर लोगों की जन समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न गांवों के लोगों ने बिजली पानी, सड़क आदि की समस्याएं रखी। सांसद संबधित विभागों के अधिकारियों को समस्या के निदान के निर्देश दिए।
सांसद राजवीर दिलेर ने कुछ लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया तो कुछ को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही उनकी समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। उन्होंने रोडवेज एआरएम को निर्देशित किया कि सर्दी के मौसम में हाथरस से आने-जाने वाले किसी यात्री को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसलिए बसें शहर के अंदर से होकर ही निकाली जाएं। सभी बसें बस स्टैंड पर आएं। साथ ही समाज कल्याण अधिकारी को कहा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाएं।
सभी लोगों को सरकार के नए कृषि कानून के बारे में भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी लोगों को झूठ बोल कर गुमराह करने का कार्य कर रही हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हाथरस, डीपीआरओ, सीडीओ, डीआईओएस, समाज कल्याण अधिकारी, विकलांग अधिकारी, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान राजेश सिंह गुड्डू सत्येंद्र सिंह नवनीत गौतम हेम सिंह ठेंनुआ, नानक चंद पचौरी, अविनाश तिवारी, अनुज चौधरी, भोला ठाकुर आदि थे।