फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roadways buses going through bypass, passengers upset

Hathras News: बाईपास होकर निकल रहीं रोडवेज बसें, यात्री परेशान

Thu, 27 Jul 2023 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 27 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses going through bypass, passengers upset
लंबी दूरी की रोडवेज बसें एक बार फिर सीधे बाईपास पर होकर निकल रही हैं। इससे शहर के अंदर बसों के इंतजार में खड़े होने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को बाईपास से शहर के बीच की सात किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए वाहनों के लिए भटकना पड़ता है। कई बार यात्रियों को पैदल ही यह दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन




रोजाना बड़ी संख्या में यात्री आगरा और अलीगढ़ काम के लिए जाते हैं। परिवहन निगम का आदेश है कि सभी रोडवेज बसें शहर के अंदर होकर जाएंगी। इसके बावजूद लंबी दूरी की बसें शहर के अंदर न होकर बाईपास से सीधे आवागमन कर रही हैं।
विज्ञापन




यात्रियों को बाईपास पर छोड़ देती हैं। उन्हें शहर के अंदर तकरीबन सात किमी की यात्रा करके आना पड़ता है। यदि वाहन न मिले तो पैदल ही आना पड़ता है। खासकर रात के समय में बाईपास के दोनों छोर पर अंधेरा रहता है। ऐसे में वहां उतरने के बाद यात्रियों को शहर के अंदर तक आने में अनहोनी का डर भी सताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन









रोडवेज बसें बाईपास होकर गुजर रही हैं। इससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

- सुनील कुमार, यात्री।








चालक-परिचालक मनमानी से बाईपास होकर बसों को ले जाते हैं। यात्रियों को बाईपास पर ही उतार देते हैं, जिससे उन्हें परेशानी होती है।



- नवीन, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed