फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   roadways buses collided with each other

Hathras: नींद की झपकी आने से रोडवेज बसों की भिड़ंत, 11 यात्री घायल, तीन गंभीर घायल अलीगढ़ रेफर

Mon, 22 Jul 2024 10:16 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 10:16 AM IST
सार

कासगंज डिपो की बस के चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। बसों के भिड़ते ही उसमें बैठी सवारियां सकते में आ गईं। सभी अपनी-अपनी जान बचाने के प्रयास में जुट गए। दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
roadways buses collided with each other
हादसे में क्षतिग्रस्त रोडवेज बसें - फोटो : संवाद

विस्तार

कासगंज रोड स्थित गांव निहालपुर के निकट 22 जुलाई की सुबह सात बजे दो रोडवेज बसें भिड़ गईं। यह हादसा एक बस चालक को नींद की झपकी आने से हुआ। हादसे में 11 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर लाया गया। वहां से गंभीर हालत में एक बस के चालक, परिचालक और एक यात्री को अलीगढ़ रेफर किया गया है। भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों बसों की सीटें उखड़ गईं और यात्री एक-दूसरे के ऊपर आकर गिरे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

22 जुलाई की सुबह छह बजे कासगंज डिपो की बस संख्या यूपी 78-जेटी 1326 यात्रियों को लेकर दिल्ली से कासगंज जा रही थी। यह बस लगभग सुबह सात बजे गांव निहालपुर के निकट पहुंची। तभी कासगंज की ओर से आ रही बुलंदशहर डिपो की बस संख्या यूपी एफटी 8654 से उसकी भिड़ंत हो गई। बताया जाता है कि कासगंज डिपो की बस के चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। बसों के भिड़ते ही उसमें बैठी सवारियां सकते में आ गईं। सभी अपनी-अपनी जान बचाने के प्रयास में जुट गए। दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बसों के भिड़ते ही कांवड़ लेकर आ रहे युवकों ने बसों में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पीछे आ रही दूसरी बस के यात्रियों ने भी घायलों को बसों से निकाला। कासगंज रोड पर चल रहे निजी वाहनों व एंबुलेंसों के जरिये घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। यात्री जितेंद्र पुत्र राकेश के पांव में फ्रेक्चर हुआ है। बुलंदशहर डिपो की बस के चालक अजयपाल पुत्र होरी लाल निवासी नगला मोहर सोरों जिला कासगंज, परिचालक चरन सिंह पुत्र बनवारी लाल निवासी पहाड़पुर खुर्द सोरों जिला कासगंज को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर किया गया है। यात्री विनीता पत्नी सुरेश को हाथरस रेफर किया गया है। अन्य घायलों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। सूचना पर एसडीएम धर्मेंद्र सिंह, सीओ श्यामवीर सिंह, कोतवाल अरविंद राठी भी मौके पर पहुंच गए। सीओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। 

30 मिनट तक रही जाम की स्थिति 

बसों की भिड़ंत के दौरान करीब 30 मिनट तक वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों ने खड़ी बसों को क्रेन से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।  

ये हुए घायल
-जितेंद्र पुत्र राकेश विद्यानगर हाथरस
-पन्नालाल पुत्र नेकसे राम काली मंदिर सासनी गेट अलीगढ़।
-अजयपाल पुत्र रामजीलाल गांव महमूदपुर सिकंदराराऊ। 
-पूजा पुत्री राकेश निवासी गांव पनैठी अलीगढ़।
-राकेश पुत्र दाऊदयाल निवासी गांधी पार्क कोतवाली हाथरस। 
-विनीता पत्नी सुरेश निवासी गांव महमूदपुर सिकंदराराऊ।
-मीरा देवी पत्नी अमरपाल निवासी गांव महमूदपुर सिकंदराराऊ।
-राकेश पुत्र राजेंद्र निवासी पनैठी अलीगढ़।
-देवेंद्र पुत्र रामदयाल सिंह निवासी गांव देवीनगर रोड हाथरस जंक्शन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed