{"_id":"5ebeea478ebc3e90385473ff","slug":"roadways-bus-will-start-for-industries-hathras-news-ali233763528","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक संस्थानों के लिए चलाई जाएंगी रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक संस्थानों के लिए चलाई जाएंगी रोडवेज बस
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज, हाथरस।
लॉकडाउन में औद्योगिक संस्थाओं को छूट देने के बाद अब रोडवेज इनके कर्मचारियों को लाने और ले जाने के लिए बस एक किराए पर देगी। इसके लिए फर्म को अपनी ओर से आवेदन करना होगा। अभी वाहनों का संचालन न होने के कारण कर्मचारियों को दिक्कतें आ रही है।
कोरोना के संक्रमण के कारण शासन ने प्रशासन को हॉटस्पॉट इलाकों को छोड़कर जिले की सभी उद्योग इकाइयों में काम करने की अनुमति दे दी है। कई फैक्ट्रियां खुल भी गई हैं, लेकिन कर्मचारी समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। इन कर्मचारियों पर पास भी नहीं है। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने बसों को औद्योगिक संस्थानों में संचालित करने के लिए किराए पर देने का निश्चय किया है। इसमें रोडवेज फिलहाल अपनी बसों को 50 से दो सौ किलोमीटर तक सेवाएं देगी। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो 50 किमी तक के सफर के लिए 4360 किराया और सेवा कर अलग होगा। इससे अलग किलोमीटर के लिए अलग कराया होगा। मालिक के आवेदन करने पर बस को भेजा जाएगा। इस मामले में रोडवेज एआरएम एम शशी रानी का कहना कि इस तरह का आदेश आ गया है और आवेदन मिलने पर इस पर अमल भी किया जाएगा।