{"_id":"5e580af18ebc3ec54a7e478c","slug":"roadways-bus-transportation-in-guidence-of-gm-hathras-news-ali2278318189","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर हाथरस डिपो में जीएम की मौजूदगी में होगा बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर हाथरस डिपो में जीएम की मौजूदगी में होगा बसों का संचालन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
होली पर हाथरस डिपो में जीएम की मौजूदगी में बसों का संचालन होगा। छह मार्च से आठ मार्च तक जीएम विवेक माथुर यहां डेरा डालेंगे। अप्रैल के पहले सप्ताह में एमडी निरीक्षण करने के लिए आएंगे। इसे लेकर रोडवेज के अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
परिवहन निगम यात्रियों को बेहतर सुविधा के साथ इनकम को बढ़ाने की कोशिश में लगातार जुटा हुआ है। अब पुरानी बसों को बेड़े से बाहर करने क साथ नई बसों को शामिल करने की कवायद शुरू हो गई है। हाथरस डिपो में तीन नई बसें आ गई है। अब छह मार्च से आठ मार्च तक होली प्रोत्साहन योजना के दौरान बसों का संचालन जीएम की मौजूदगी में होगा। इसे लेकर हाथरस डिपो में साफ सफाई व रिकार्ड आदि को दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं चार अप्रैल को निगम के एमडी डॉ. राजशेखर निरीक्षण करने के लिए आएंगे। इस मामले में एआरएम शशीरानी का कहना है कि जीएम यहां आएंगे। जिसकी तैयारियां की जा रही है।