फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   road block by rainfall

झमाझम बारिश से शहर लबालब

Sat, 09 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sat, 09 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
road block by rainfall
मोहनगंज में जलभराव होने के बाद रोका रास्ता - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सुबह से शाम तक हुई झमाझम बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। पूरा शहर टापू की मानिंद नजर आया। शहर के हर गली-मोहल्ले और पॉश कॉलोनियों में भी जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


 दुकानों और घरों में बारिश का पानी घुसने से रोकने के लिए लोग मशक्कत करते रहे। नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक मानसून से निपटने के लिए कोई ठोस  प्रयास नहीं किए हैं, जिससे लोगों  में काफी नाराजगी दिखाई दी। शहर के मोहनगंज और कोतवाली  परिसर में सबसे ज्यादा हालात खराब रहे।
विज्ञापन


गंदा पानी दुकानों में घुसने से रोकने के लिए लोगों ने सड़क के बीचों-बीच वाहन लगाकर रास्ता बंद कर दिया, जिससे कोई वाहन यहां से नहीं गुजर सके। बारिश बंद होने के  बाद भी जलभराव नहीं समाप्त हुआ। लोगों को दूसरे रास्तों से
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मीनगर में जलभराव के बीच हुई घुड़चड़ी
शहर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर की गलियों में भी बारिश का पानी भर गया। ऐसे में शादी समारोह होना था और तमाम रिश्तेदार भी आए हुए थे। सभी को घुटनों तक भरे पानी में होकर गुजरना पड़ा। गली में जलभराव होने से घुड़चड़ी भी गंदे पानी में होकर हुई। क्या दूल्हा क्या बराती और क्या गली के लोग सभी गंदे पानी में ही होकर गुजरे। बारातियों और घरातियों में इसे लेकर काफी गुस्सा नजर आया।

नाले के पानी से घर में हुए गड्ढे
शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद होली वाली गली में भी जलभराव हो गया। नाले का गंदा पानी घरों में घुस गया। गंदा पानी होली वाली गली निवासी लक्ष्मन दास वर्मा के घर में घुस गया। मकान के काफी हिस्से में गड्ढे हो गए। यह देखकर परिवार के सदस्य मारे दहशत के घर से बाहर आ गए और स्थानीय लोगों की उनके घर पर भीड़ लग गई।


पानी में बंद हो गए वाहन
कई इलाकों में सड़क पर इस कदर पानी भर गया कि पैदल तो दूर, दोपहिया और चौपहिया वाहनों का भी निकलना मुश्किल था। कई वाहन तो पानी में फंसकर बंद हो गए। चालक अपने वाहनों को धक्का लगाते हुए या फिर पैदल खींचते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed