फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   RO plants worth 52 lakh will be installed in the city

Hathras News: पेजयल के लिए शहर में 52 लाख रुपये से लगेंगे आरओ प्लांट

Sun, 15 Mar 2026 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
RO plants worth 52 lakh will be installed in the city
अमर उजाला में 8 मार्च के अंक में प्रकाशित खबर। - फोटो : Samvad
शहर में लगीं लगभग सभी प्याऊ बंद पड़ी हैं। देर से ही सही आखिर नगर पालिका परिषद ने इस समस्या की सुध ली है। अब पालिका आरओ प्लांट व चिलर पर 52 लाख रुपये खर्च करने जा रही है। तीन आरओ प्लांट का प्रस्ताव नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पास किया गया है।
विज्ञापन





आने वाली भीषण गर्मी में शहर के प्रमुख स्थलों पर पेजयल की समस्या को लेकर अमर उजाला ने आठ मार्च को खबर प्रकाशित थी। खबर में चौराहों पर बंद पड़े प्याऊ की समस्या को उठाया था।
विज्ञापन




क्षेत्र में इस समस्या को देखते हुए शुक्रवार को हुई बोर्ड की बैठक में आरओ प्लांट स्थापना के प्रस्ताव रखे गए। नगर पालिका जलकल विभाग के परिसर में पांच हजार लीटर एलपीएच क्षमता का एक आरओ प्लांट लगेगा। इस पर 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




न्यायालय परिसर में वादकारियों व अधिवक्ताओं के लिए 8.8 लाख रुपये से 500 लीटर का आरओ प्लांट चिलर के साथ लगाया जाएगा। नगर पालिका परिसर में भी 500 लीटर का आरओ प्लांट लगेगा।





1200 हैंडपंपों की होगी मरम्मत

नगर पालिका क्षेत्र में पूर्व में 2500 हैंडपंप लगाए गए थे, जिनमें से आधे हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। साथ ही नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र में भी हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाएगी। पालिका ने 1200 खराब हैंडपंप चिह्नित किए हैं, जिनकी मरम्मत कराई जानी है। पालिका इस पर 18.55 लाख रुपये खर्च करेगी।




पुराने प्रस्ताव पर नहीं हुआ काम

चार महीने पहले 12 नवंबर को हुई बोर्ड की बैठक में भी आरओ प्लांट का प्रस्ताव रखा गया था और आठ-आठ लाख रुपये से 500-500 लीटर की क्षमता वाले तीन आरओ प्लांट स्थापित किए जाने थे। एक तालाब चौराहा, एक नगर पालिका और एक बागला कॉलेज पर लगना था, लेकिन अभी तक इन पर काम शुरू नहीं हो सका है।







आमजन के लिए पेयजल की व्यवस्था के लिए आरओ प्लांट लगाए जा रहे हैं। प्रस्ताव पास हो चुके हैं। मार्च तक इन्हें स्थापित कराया जाएगा, जिससे इस गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed