{"_id":"6a31769c873764b1f0048d8c","slug":"rmpsu-web-registration-date-extended-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: एडमिशन के लिए यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई तिथि, अब वेब पंजीयन 25 जून तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: एडमिशन के लिए यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई तिथि, अब वेब पंजीयन 25 जून तक
Wed, 17 Jun 2026 02:45 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:45 AM IST
सार
तिथि बढ़ने से ऐसे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। अब वे 25 जून तक ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी अंतिम दिनों में पंजीयन कराते हैं।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज के महाविद्यालयों में स्नातक एवं अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। आरएमपीयू प्रशासन ने वेब पंजीयन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जून कर दी है। पहले यह तिथि 15 जून निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
आरएमपीएसयू से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को विवि की वेबसाइट पर वेब पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के आधार पर ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाती है। कई छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि तक विभिन्न कारणों से पंजीयन नहीं करा सके थे। इसीलिए विवि ने अंतिम तिथि में 10 दिन का विस्तार कर दिया है।
विज्ञापन
हाथरस के आरडी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य सुषमा यादव ने बताया कि तिथि बढ़ने से ऐसे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे। अब वे 25 जून तक ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी अंतिम दिनों में पंजीयन कराते हैं। ऐसे में तिथि विस्तार से विद्यार्थियों पर जल्दबाजी का दबाव भी कम होगा और अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा में प्रवेश का अवसर मिल सकेगा।
विज्ञापन