फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   RLD will contest civic elections in alliance with SP

सपा के साथ गठबंधन कर रालोद लड़ेगा निकाय चुनाव

Tue, 08 Nov 2022 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
RLD will contest civic elections in alliance with SP
प्रदीपचौधरी ,सादाबाद विधायक। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर रालोद और आम आदमी पार्टी जैसे दल भी अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। रालोद के नेता नगर निकाय चुनाव सपा के साथ गठबंधन कर लड़ने की तैयारी में हैं। पार्टी जिले में पिछले विधानसभा चुनाव में किए गए अपने प्रदर्शन से काफी उत्साहित हैं। उसे उम्मीद है कि वह इस चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। वहीं, आप ने भी अपनी रणनीति तैयार की है। आप ने भी जिले में नगर निकाय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी को उम्मीद है कि इस चुनाव में आम आदमी उससे जुड़ेगा और वह काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
सपा और रालोद ने पिछला विधानसभा चुनाव गठबंधन कर लड़ा था। इसका लाभ रालोद को मिला था। रालोद ने सादाबाद विस सीट जीती थी और रालोद प्रत्याशी प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी ने भाजपा के बैनर तले चुनाव लड़े कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय को चुनाव हराया था। ऐसे में नगर निकाय चुनाव में रालोद अपनी रणनीति तैयार कर रहा है। पार्टी के नेता इस चुनाव को भी सपा के साथ गठबंधन कर लड़ने की बात कह रहे हैं। पार्टी के स्थानीय नेता यह आकलन कर रहे हैं कि किस नगरीय क्षेत्र में उसकी स्थिति मजबूत है और कहां सपा की। पार्टी के नेता मान रहे हैं कि दोनों दल यदि इस चुनाव को मिलकर लड़ेंगे तो काफी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी को उम्मीद है कि हाथरस नगर पालिका का जो क्षेत्रफल बढ़ा है और जिस हिसाब से नए मतदाता जुड़े हैं, उसमें रालोद का परंपरागत वोटर नगर क्षेत्र में बढ़ गया है। ऐसे में भाजपा विरोधी वोटरों के साथ-साथ अपने परंपरागत वोटरों को अपने पाले में कर इस सीट को जीता जा सकता है। साथ ही पार्टी के नेता यह आंकड़ा भी प्राप्त कर रहे हैं कि किस बिरादरी का वोट किस वार्ड में ज्यादा है। उस हिसाब प्रत्याशी उतारा जाए। इसका लाभ अध्यक्ष के चुनाव में भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात यदि आम आदमी पार्टी की करें तो आम आदमी पार्टी भी इस चुनाव में अपनी रणनीति तैयार कर रही है। पार्टी सबसे पहले अपने संगठन को मजबूत कर रही है। पार्टी नगरीय इलाकों में लगातार कार्यक्रम कर रही है और वोटरों को अपने खेमे में लाने में जुटी है। पार्टी के नेता वोटरों के समक्ष दिल्ली और पंजाब सरकार का मॉडल पेश कर रहे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि इस चुनाव में उसका प्रदर्शन काफी बेहतर होगा। वैसे अभी प्रत्याशी आरक्षण घोषित होने के बाद ही तय होंगे।
- विस चुनाव की तरह रालोद सपा के साथ गठबंधन कर नगर निकाय चुनाव लड़ेगा। इसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। साझा रणनीति पर काम होगा। जहां सपा अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी, वहां पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। हमारे पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर रहे हैं। आलाकमान के निर्देश का भी हम इंतजार रहे हैं। पहले आरक्षण निर्धारित हो जाए, उसके हिसाब से प्रत्याश उतारे जाएंगे। - प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी, विधायक रालोद, सादाबाद।

- आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनाव को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। हम संगठन को लगातार मजबूत कर रहे हैं। जनता के बीच में जाकर आम जनता की समस्याओं को उठा रहे हैं। जिले में सभी नगर पालिका, नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासद का चुनाव हम लड़ेंगे। लगातार पार्टी के पास चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के आवेदन भी आ रहे हैं। - सुरेश सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष, आप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed