फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Risk of malaria and dengue... 41 villages and settlements declared vulnerable.

Hathras News: मलेरिया-डेंगू का खतरा.. 41 गांव व बस्तियां संवेदनशील घोषित

Fri, 17 Jul 2026 01:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Risk of malaria and dengue... 41 villages and settlements declared vulnerable.
बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है, जिससे मलेरिया और डेंगू का खतरा मंडराने लगा है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 41 गांवों और शहरी बस्तियों को बेहद संवेदनशील घोषित किया है, जिनकी विशेष निगरानी की जा रही है। जिले में अब तक मलेरिया के चार मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

जमा हुए पानी ने मच्छरों को पनपने का मौका दे दिया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले अधिकांश मरीजों में तेज बुखार, बदन दर्द और उल्टी जैसे लक्षण देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिन मरीजों में मलेरिया और डेंगू के लक्षण दिख रहे हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। रोजाना मलेरिया और डेंगू की 60 से 70 जांचें कराईं जा रही हैं। फिजिशियन डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि लोग वायरल बुखार की चपेट में भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

41 संवेदनशील इलाकों पर नजर
पिछले वर्ष डेंगू के 19 और मलेरिया के 22 मरीज मिले थे। इन मरीजों से संबंधित 41 इलाकों को संवेदनशील घोषित किया गया है। जिसमें कुछ गांव और शहरी बस्तियां शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन इलाकों में लगातार फॉगिंग, एंटी-लार्वा रसायन का छिड़काव कर रही हैं। घर-घर सर्वे कराया जा रहा है।
अब तक मलेरिया के चार मरीज मिले
जिले में अब तक मलेरिया के चार मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इन सभी मरीजों के इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है। चारों जगह एंटी-लार्वा रसायन का छिड़काव हो चुका है। राहत की बात यह है कि अभी तक डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है।
अब तक मलेरिया के चार मरीज मिले
जिले में अब तक मलेरिया के चार मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इन सभी मरीजों के इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है। चारों जगह एंटी-लार्वा रसायन का छिड़काव हो चुका है। राहत की बात यह है कि अभी तक डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है।

बचाव के उपाय
-कूलर, गमलों और पुराने टायरों में जमा पानी को तुरंत साफ करें।
-पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें और सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
-बुखार आने पर खुद से दवा लेने के बजाय स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।

सभी संवेदनशील इलाकों में टीम भ्रमण कर रही हैं। घर-घर जाकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जहां लोग बीमार मिल रहे हैं, उनकी जांच कराई जा रही है। इस समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
-डॉ. वेदप्रकाश, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed