{"_id":"6887dab00052027edb02054e","slug":"rewaris-bus-service-in-trouble-due-to-low-income-hathras-news-c-56-1-hts1003-135168-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कम आमदनी से रेवाड़ी की बस सेवा पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कम आमदनी से रेवाड़ी की बस सेवा पर संकट
Tue, 29 Jul 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
हाथरस डिपो की ओर से रेवाड़ी के लिए चलाई गई एक जोड़ी बस का संचालन कभी भी बंद हो सकता है। इसका लोड फैक्टर न बढ़ने के कारण डिपो को नुकसान हो रहा है।
हाथरस डिपो की ओर से पिछले करीब चार माह से रेवाड़ी के लिए बस का संचालन किया जा रहा है। इस बस से 20 से 30 फीसदी लोड फैक्टर मिल रहा है, जबकि नुकसान से बचने के लिए कम से कम 60 फीसदी लोड फैक्टर मिलना जरूरी है। ऐसे में इस बस सेवा को जारी रखने के लिए डिपो अधिकारी सोचने पर मजबूर हो गए हैं।
डिपो के कर्मियों की ओर से इस बस के संचालन को जारी रखने के लिए प्रचार-प्रसार का भी सहारा लिया जा रहा है। माना जा रहा है कि अगर लोड फैक्टर में बढ़ोतरी नहीं हुई तो इस सेवा का संचालन बंद किया जा सकता है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप यादव का कहना है कि रेवाड़ी की बस सेवा का संचालन अभी बंद नहीं किया जा रहा। फिलहाल इसको नुकसान से उबारने के लिए इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।