{"_id":"64dfbc20f657f804de0f1bd4","slug":"revati-maiyas-fair-will-start-from-today-preparations-complete-hathras-news-c-56-1-mrt1060-3566-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आज से शुरू होगा रेवती मैया का मेला, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आज से शुरू होगा रेवती मैया का मेला, तैयारी पूरी
Sat, 19 Aug 2023 12:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
रेवती मैया मेले की तैयारियों का जायजा लेते पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Samvad
हरियाली तीज के मौके पर शनिवार से एतिहासिक मंदिर श्रीदाऊजी महाराज परिसर में रेवती मैया मेले की शुरुआत होगी। मेला कमेटी की ओर से कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला कमेटी की शिकायत है कि अवगत कराने के बावजूद प्रशासन ने मेला परिसर की हाईमास्ट लाइटों को चालू नहीं कराया गया है और न हीं परिसर में सफाई कराई गई है।
किला परिसर में 20वें रेवती मैया मेले का शुभारंभ रेवती मैया के महाभिषेक से होगा। इसके साथ ही यहां रात के समय रेवती मैया व दाऊबाबा विग्रह के भव्य शृंगार के दर्शन कराए जाएंगे। मेला परिसर में फैली अव्यवस्थाओं से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार की दोपहर को मेला संस्थापक अतुल आंधीवाल एडवोकेट, मनीष कौशिक एडवोकेट, बांकेबिहारी अपना वाले, कैलाशचंद्र एडवोकेट, धीरज वार्ष्णेय, डाॅ. नीरज वार्ष्णेय को हाईमास्ट लाइटें खराब मिलीं। कुछ पदाधिकारियों ने मंदिर आने वाले रास्तोंं पर सफाई न होने की भी बात कही।
26 अगस्त तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
रेवती मैया मेले में शाम सात बजे से भक्ति संगीत सम्मेलन होगा। इसकी संयोजक मंजू शर्मा हैं। रविवार 20 अगस्त को शाम पांच बजे से नृत्य प्रतियोगिता होगी। 21 अगस्त को नाग पंचमी पर सुबह सात बजे शेषावतार दाऊजी महाराज एवं रेवती मैया का महाअभिषेक दुर्गेश वार्ष्णेय के संयोजकत्व में होगा। रात्रि आठ बजे से कवि सम्मेलन का आयोजन कवि संगम और बृज कला केंद्र के संयोजन में होगा। 22 अगस्त को शाम सात बजे से एक शाम बिहारी जी के नाम का आयोजन हरीमोहन वार्ष्णेय के संयोजन में होगा। 23 अगस्त को शाम सात बजे खाटूश्याम भजन संध्या आशीष गौड़ के संयोजन में होगी। 24 अगस्त को रात आठ बजे से कव्वाली सभासद शाहरुख के संयोजन में, 25 अगस्त को रात्रि आठ बजे से रसिया दंगल मनोज विजेंद्र शर्मा के संयोजन में होगा। 26 अगस्त को मेले का समापन और प्रसाद वितरण शाम छह बजे से होगा।