फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Return to nature according to Indian culture: CDO

भारतीय संस्कृति के अनुसार प्रकृति की ओर लौटें : सीडीओ

Wed, 14 Sep 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:45 AM IST
सार

इस मौके पर सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्रा ने कहा कि हम लोग भारतीय संस्कृति के अनुसार प्रकृति की ओर लौटें। जल संचयन और संवर्धन के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करें, तभी हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचा सकेंगे। कार्यक्रम का संयोजक समाजोत्थान सचिव अनिल शर्मा ने सभी अतिथियों का छवि चित्र भेंट कर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघ चालक डॉ. यूएस गौड़, डॉ. बीपी सिंह, नम्रता जयसवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी, मोहम्मद इमरान आदि थे।

विज्ञापन
Return to nature according to Indian culture: CDO
मेला रिसीवर शिविर में आयोजित दिव्यांग सम्मेलन में मंचासीन प्रदेश के राज्य मंत्री अनूप प्रधान व ? - फोटो : HATHRAS

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मेला श्री दाऊजी महाराज स्थित रिसीवर शिविर में मंगलवार को जल संचयन संवर्धन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्रा ने कहा कि हम लोग भारतीय संस्कृति के अनुसार प्रकृति की ओर लौटें। जल संचयन और संवर्धन के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करें, तभी हम अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल बचा सकेंगे।
जल उपक्रम ब्रज प्रांत उमेश शर्मा ने कहा कि हर वस्तु के निर्माण में जल का महत्व है। जल के महत्व को समझना होगा। विशिष्ट अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. सीपी सिंह ने कहा कि जल संवर्धन और संरक्षण के लिए हमें पर्यावरण पर और प्रकृति में जीव जंतुओं के संरक्षण पर ध्यान देना पड़ेगा।
विज्ञापन

अवधेश कुमार यादव जिला विकास अधिकारी ने पानी की कमी पर चेन्नई की चर्चा करते हुए कहा कि भू गर्भ जल से रिक्त हो सकता है तो भू गर्भ जल का अत्यधिक दोहन कितना विभत्स होगा। कार्यक्रम का संयोजक समाजोत्थान सचिव अनिल शर्मा ने सभी अतिथियों का छवि चित्र भेंट कर दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह संघ चालक डॉ. यूएस गौड़, डॉ. बीपी सिंह, नम्रता जयसवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी सुबोध जोशी, मोहम्मद इमरान आदि थे। अध्यक्षता रामगोपाल दीक्षित व संचालन चतुर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed