फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Retired workers staged a sit-in for arrears of pension and other demands

बकाया पेंशन व अन्य मांग को लेकर सेवानिवृत्त कर्मियों ने दिया धरना

Tue, 01 Nov 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Retired workers staged a sit-in for arrears of pension and other demands
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के प्रांगण में नगर पालिका परिषद सेवानिवृत्त पेंशनर एसोसिएशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। पेंशनर्स ने इस मौके पर एक माह की बकाया पेंशन का भुगतान करने, पेंशन के महंगाई भत्ता की तीन किश्तों का भुगतान करने, एसीपी के बकाया की बकाया धनराशि का भुगतान करने, चिकित्सा सुविधा के बकाया बिलों का भुगतान करने, बीमा धनराशि का भुगतान करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का लगभग पांच करोड़ रुपये नगर पालिका पर बकाया है। कर्मचारियों ने कहा कि सेवानिवृत्ति होने के बाद और स्वीकृत होने के बाद भी अभी तक ग्रेचुटी का भुगतान नहीं किया गया है। इसका भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह डीएम और कमिश्नर को ज्ञापन देंगे। मौके पर मुख्य रूप से विनोद कुमार कोमल, सतीश चंद चंचल, सतीश शंकर वार्ष्णेय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता श्यामबाबू वर्मा व संचालन विनोद कुमार कोमल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed