फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Retired irrigation worker dies after being crushed by a dumper

Hathras News: डंपर से कुचलकर सेवानिवृत्त सिंचाई कर्मी की मौत, पुत्र गंभीर घायल

Fri, 04 Oct 2024 05:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 04 Oct 2024 05:19 AM IST
सार

सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी सद्दन खान अपने बेटे अनवर खान के साथ बाइक से हाथरस कोषागार जा रहे थे। मैक्स गाड़ी को बचाने की कोशिश में बाइक असंतुलित हो गई। दोनों बाइक सवार जमीन पर गिर गए। तभी हाथरस की ओर से आते डंपर ने दोनों को कुचल दिया।

विज्ञापन
Retired irrigation worker dies after being crushed by a dumper
मृतक सद्दन खान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर स्थित ओवरब्रिज पर 3 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी सद्दन खान (72) पुत्र इस्माइल खान निवासी मोहल्ला मटकोटा सिकंदराराऊ अपने बेटे अनवर खान के साथ बाइक से हाथरस कोषागार जा रहे थे। बाइक अनवर चला रहा था। हाथरस जंक्शन से गांव रामपुर की तरफ ओवरब्रिज पर मैक्स गाड़ी को बचाने की कोशिश में बाइक असंतुलित हो गई।
विज्ञापन


दोनों बाइक सवार जमीन पर गिर गए। तभी हाथरस की ओर से आते डंपर ने दोनों को कुचल दिया, जिससे सद्दन की मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र अनवर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ले जाया गया। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई तो वह भी पोस्टमार्टम गृह पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed