फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Responsibility of the Fair Fair Receiver from DM

डीएम से हटी मेला रिसीवर की जिम्मेदारी

Thu, 31 Aug 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 31 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
 Responsibility of the Fair Fair Receiver from DM
कोर्ट - फोटो : सांकेतिक चित्र
डीएम को बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का रिसीवर नियुक्त किए जाने के फैसले के खिलाफ अधिवक्ताओं की अपील पर लगातार दो दिन चली सुनवाई के बाद अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय एसएन त्रिपाठी की अदालत ने गुरुवार को फैसला सुना दिया।
विज्ञापन


   न्यायालय ने अगले साल डीएम को मेला रिसीवर पद से हटाकर अधिवक्ता संजीव दुबे को अगले तीन साल यानि 2020 तक के लिए मेले का रिसीवर नियुक्ति किया है। उनके साथ बार के मौजूदा सचिव दिनेश बंसल को भी मेला कमेटी का सचिव बनाया है। दिसंबर 2020 के बाद न्यायालय में आगामी सुनवाई के बाद नया रिसीवर नियुक्त किया जाएगा, लेकिन मौजूदा समय में चले रहे मेला का संचालन कर रहे जिलाधिकारी 30 सितंबर तक मेले के रिसीवर रहेंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें मेला से प्राप्त फंड का हिसाब देना होगा। अब तक मेला रिसीवर रहे सभी जिलाधिकारियों के कार्यकाल में मेला फंड से हुए खर्च की भी जांच कराई जाएगी। जो भी पूर्व रिसीवर दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विधिवत रूप से आईपीसी की धारा 409 के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 गौरतलब है कि न्यायालय सिविल जज वरिष्ठ प्रभाग ने 2006 में मेले को भव्यता देने के उद्देश्य से डीएम को मेला रिसीवर नामित किया था। तब से डीएम ही हर साल यह जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं, लेकिन अगले साल से न्यायालय द्वारा नियुक्त जनता के प्रतिनिधि ही इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed