फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Respect women, let him aware about law.

महिलाओं का करें सम्मान, उन्हें कानून से अवगत कराएं

Thu, 26 Sep 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Respect women, let him aware about law.
अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को सम्मानित करते एसडीएम - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस (सहपऊ)।
विज्ञापन

नारी समाज में हमेशा से सम्मान से देखी जाती है। प्राचीन काल से ही वे अपना दायित्व निभाती आ रही हैं। केवल उन्हें सम्मान देने की जरूरत है। ये बातें गांव मानिकपुर (जलेसर रोड) स्थित चौधरी गुलाब सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत एक संगोष्ठी में सादाबाद के नवागत एसडीएम रामजी मिश्र ने छात्राओं से कही। उन्होंने कहा कि सरकार नारी सुरक्षा से एवं उसके उत्थान के लिए काफी कानूून बनाए हैं। उन नियम एवं कानूूनों के बारे आपको ही समाज में जाकर महिलाओं का बताना है एवं उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। आज के युग में नारी किसी कम नहीं है। वे देश के सभी क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं।
संगोष्ठी में कॉलेज की छात्रा दिशा जादौन ने नारी के बारे में कविता प्रस्तुत कर व्यंगात्मक टिप्पणी की। छात्र गौरव शर्मा ने नारी के प्राचीन इतिहास प्रकाश डालते हुए अमर उजाला के इस कार्यक्रम की सराहना की। छात्रा कुमारी नीतू ने अपमान न करना नारी का कविता गाकर वाहवाही लूटी। छात्र रजनेश ने संगोष्ठी के माध्यम से पूछा कि आखिर लड़की को यह जालिम समाज गर्भ में ही क्यों नष्ट कर देता है।
विज्ञापन

इससे पहले एसडीएम ने मां सरस्वती के छविचित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कॉलेज के प्रबंधक चौधरी हरिओम ने एसडीएम को माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर स्वागत किया। अंत में कॉलेज प्रबंधक एवं प्राचार्य संजय सारस्वत ने मौजूद सभी अतिथियों का अभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम की प्रशंसा की। संगोष्ठी का संचालन छात्रा टीना यादव एवं कीर्ति वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से किया।

अपराजिता कार्यक्रम के तहत नारी सम्मान को अक्षुण्ण रखने की शपथ लेते चौधरी गुलाब सिंह डिग्री कॉले?

अपराजिता कार्यक्रम के तहत नारी सम्मान को अक्षुण्ण रखने की शपथ लेते चौधरी गुलाब सिंह डिग्री कॉले?- फोटो : SHAPHU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed