{"_id":"5755b9034f1c1b761f9c54ce","slug":"respect-of-talented-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहर की नई धर्मशाला में जिनेसिस कोचिंग संस्थान ने प्रथम वार्षिक समारोह मनाया गया। इस समारोह में जेईई मेंस तथा सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में उच्च अंकों से उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बागला महाविद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. एससी शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. वीपी गुप्ता और अधीक्षण अभियंता आरके वर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में एक्स्ट्रा मार्क्स एजूकेशन प्राइवेट लि. नोएडा के वाइस प्रेंसीडेंट अरविंद कुलश्रेष्ठ मौजूद थे। इन अतिथियों का स्वागत जिनेसिस के प्रिंसिपल कंसल्टेंट अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ और डॉ. विजयदीप ने किया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को वक्ताओं ने शुभकामनाएं दीं और आह्वान किया कि प्रतियोगी युग में कड़ी मेहनत कर भविष्य बनाएं। जेईई मेंस में अपूर्व महाजन, निपुन वार्ष्णेय, हिमांशु चौधरी, नितिन सिंह व शिखर वार्ष्णेय और इंटर में प्र्रगति, अपूर्व, रजत, हिमांशु, प्रकर्ष, राघव को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. दीपेंद्र वर्मा, विजयदीप, कैलाशचंद्र, सुंदरलाल शर्मा, एसएन गौतम, डॉ. एमपी सिंह, नवीन यादव, अर्पित शर्मा, प्रियांशी, कीर्ति को भी सम्मानित किया गया। निदेशक शैलप्रभा कुलश्रेष्ठ व अशोक कुलश्रेष्ठ को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर अन्य काफी लोग मौजूद थे।