{"_id":"56fac70c4f1c1b3448f005a5","slug":"residents-of-the-posh-colony-suffering-from-waterlogging","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से बेहाल पॉश कॉलोनी के बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से बेहाल पॉश कॉलोनी के बाशिंदे
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
बसंत बाग में खाली प्लॉट में हुआ जलभराव।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहर की पॉश कॉलोनी बसंत बाग में खाली प्लॉटों में जलभराव होने से आस पास के मकानों की नींव कमजोर हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में कई स्थानों पर नाली टूट गई है, जिससे आसपास के खाली प्लॉटों में जलभराव हो रहा है। जलभराव से आसपास के मकानों की नींव कमजोर हो रही है। मकानों में सीलन आ रही है। कभी भी हादसा हो सकता है। गंदा पानी प्लॉटों में जाने से रोकने के लिए कई बार मिट्टी आदि डाली गई है, लेकिन उससे भी कुछ नहीं हो रहा है। इस संबंध में कई बार नगरपालिका प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव माहौर ने कहा कि प्लॉट में पानी जाने की किसी ने शिकायत नहीं की है। यदि समस्या है तो शिकायत मिलते ही समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन