फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Residents of the city struggled with the jam for two hours due to the failure of the railway gate

Hathras News: रेलवे फाटक खराब होने से दो घंटे तक जाम से जूझे शहरवासी

Tue, 01 Aug 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 01 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Residents of the city struggled with the jam for two hours due to the failure of the railway gate
बागला कॉलेज मार्ग का रेलवे फाटक सोमवार को खराब हो गया। खराब होने से फाटक के दोनों ओर जाम लग गया। लगभग दो घंटे तक जाम से फाटक के दोनों ओर लंबी कतार लग गई। रेलवे कर्मियों द्वारा फाटक सही करने के बाद यातायात सुचारु हो सका। फाटक खराब होने से शहर के बाजारों में जाने वाले लोगों को ओवरब्रिज से होकर गुजरना पड़ा। लोगों को लंबी दूरी तय करके बाजार में आना पड़ा।
विज्ञापन





सोमवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे बागला कॉलेज मार्ग स्थित रेलवे लाइन का फाटक अचानक खराब हो गया। फाटक खराब होने से बागला कॉलेज मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तकरीबन दो घंटे तक बागला कॉलेज मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। परीक्षार्थियों को तालाब चौराहा पुल से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ा। बाजार जाने वाले लोगों का भी पुल का ही सहारा लेना पड़ा। यहां तक लोग बाजार में जरूरी कामों का निपटाने के लिए अन्य मार्गाें से होकर पहुंचे।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बागला कॉलेज रेलवे फाटक पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। आज तो फाटक के खराब होने के कारण जाम ही लगा हुआ है।
-जेपी धनगर, राहगीर


------


बच्चे को परीक्षा दिलवाने आया हूं। जाम में फंस गया हूं। न तो आगे ही जा पा रहे हैं और न ही पीछे जा पा रहे हैं। बच्चे को परीक्षा में देरी हो रही है।
-अशोक वर्मा, राहगीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed