फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Reservation center will be opened at Kila station on Sunday also

हाथरस स्टेशन: वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधीक्षक ने दिया आश्वासन, रविवार को भी खुलवाएंगे आरक्षण केंद्र

Mon, 18 Sep 2023 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 18 Sep 2023 01:32 AM IST
सार

सीनियर डीसीएम द्वितीय प्रयागराज हिमांशु शुक्ला हाथरस किला रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने माल परिवहन की व्यवस्था का जायजा लिया। माल गोदाम की सुविधाएं देखी। यहां आने वाले श्रमिकों को पानी आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Reservation center will be opened at Kila station on Sunday also
हाथरस किला स्टेशन का निरीक्षण करते सीनियर डीसीएम द्वितीय प्रयागराज हिमांशु शुक्ला - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस किला रेलवे स्टेशन व हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का रविवार को उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधीक्षक द्वितीय ने निरीक्षण किया। उन्होंने माल परिवहन के साथ यात्रियों की सुविधा का जायजा लिया। उन्होंने रविवार के दिन आरक्षण काउंटर खोले जाने की सुविधा बहाल किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम द्वितीय प्रयागराज हिमांशु शुक्ला रविवार दोपहर को हाथरस किला रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने माल परिवहन की व्यवस्था का जायजा लिया। माल गोदाम की सुविधाएं देखी। यहां आने वाले श्रमिकों को पानी आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में किला स्टेशन के आरक्षण काउंटर को रविवार के दिन भी खोले जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


हाथरस जंक्शन स्टेशन पर कैंटीन संचालकों को सौर ऊर्जा के मार्फत बिजली देने का सुझाव दिया। डीसीएम ने इस पर अमल कराने की बात कही। गौरतलब है कि हाथरस जंक्शन सहित कई स्टेशनों पर विद्युत कटौती के चलते कैंटीन संचालकों को काफी नुकसान झेलना पड़ता है। उन्होंने अवैध वेंडरों की रोकथाम के उपायों पर भी चर्चा की। इसके बाद उन्होंने हाथरस जंक्शन स्टेशन की आय-व्यय के बारे में जानकारी की। उनके साथ टूंडला, अलीगढ़ व हाथरस जंक्शन के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed