फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Republic Day will be celebrated with pomp, flag will be hoisted

Republic Day: धूमधाम से मनेगा गणतंत्र दिवस, होगा ध्वजा रोहण, बजेंगे देश भक्ति गीत

Thu, 25 Jan 2024 11:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 25 Jan 2024 11:46 PM IST
सार

आज समूचे देशभर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूल-कॉलेज व सरकारी कार्यालयों में चल रही तैयारियों को एक दिन पहले अंतिम रूप प्रदान किया गया।

विज्ञापन
Republic Day will be celebrated with pomp, flag will be hoisted
बाजार से झंडा खरीदते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर एक दिन पूर्व 25 जनवरी को स्कूल-कॉलेज व सरकारी कार्यालयों में तैयारियों का दौर चला। विद्यालयों में छात्र-छात्राएं पूरे दिन रिहर्सल में जुटे रहे। बाजारों में भी गणतंत्र दिवस को लेकर खासी रौनक दिखाई दी। बाजारों को रंगी गुब्बारों से सजाया गया है। राष्ट्रीय झंडा व अन्य तिरंग से मिलती जुलते सामान से बाजार अटे पड़े हैं। अपनी सुविधा के अनुसार लोग इनकी खरीदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


आज समूचे देशभर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूल-कॉलेज व सरकारी कार्यालयों में चल रही तैयारियों को एक दिन पहले अंतिम रूप प्रदान किया गया। युवाओं व बच्चों को लुभाने के लिए बाजार में छोटे से बड़े राष्ट्रीय ध्वज के अलावा तिरंगा झंडा से मिलते जुलते दुपट्टा, झालर, तिरंगा पगड़ी, टोपी, मुर्गा तिरंगा, चेहरा, हैंड बैंड, फूल ब्रॉज आदि पांच दर्जन से अधिक सामान बाजार में उपलब्ध रहे। जिससे की गणतंत्र दिवस के पर्व को खुशी और उत्साह पूर्व मनाया जा सकें।
विज्ञापन


बाजार पूरी तरह से तिरंगा झंडे से अटे पड़े रहे। पांच रुपये से लेकर बाजार में तीन सौ रुपये तक के सामान मिल रहे हैं। सरकारी भवनों को रंगाई-रंगाई पुताई कर सजाया गया। बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सरकारी भवनों को सजाया गया। स्कूल-कॉलेजों में गणतंत्र दिवस पर होने वाले देश भक्ति व सांस्कृति कार्यक्रम को लेकर बच्चों ने पूर्वाभ्यास किया। गणतंत्र दिवस के पर्व को लेकर सब जगह खासा उत्साह देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में देश भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम की रहेगी धूम

मेंडू रोड स्थित पुलिस लाइन में पर्व गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर वहां परेड ग्राउंड पर परेड की आगमन होगा। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसे लेकर एक दिन पहले बृहस्पतिवार को पूरे दिन पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर तैयारियों का दौर चला। स्कूल-कॉलेज से पहुंचे विद्यार्थी व पुलिस कर्मी रंगोली आदि तैयारी करने में जुटे रहे। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़े ही सुंदर तरीके से पुलिस लाइन को सजाया गया। 

चौराहे पर फहरेगा तिरंगा, गूंजेंगे देश भक्ति के गीत
जिलेभर में गणतंत्र दिवस तैयारी की गई है। स्कूल-कॉलेज व सरकारी कार्यालयों के अलावा शहर के प्रमुख चौक-चौराह पर ध्वजा रोहण किया जाएगा। रंगीन गुब्बारों से सजावट की गई। जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। पूरे दिन शहर में लाउड स्पीकर पर देश भक्ति के गीत बजेंगे।

सरकारी भवनों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक दिन पूर्व जिलेभर के सरकारी कार्यालय, पुलिस थानों को सजाया गया। बिजली की रंग-बिरंगी लाइटों के साथ बड़े ही सुंदर तरीके से सजाया गया। शाम को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाते सरकारी भवनों की सुंदरता देखते ही बन रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed