{"_id":"63c6b9ae9de41a57040d0de4","slug":"reprimanded-on-the-slow-progress-of-ayushman-bharat-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आयुष्मान भारत की धीमी प्रगति पर फटकार, रोज बनें 150 कार्ड हर ब्लॉक में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आयुष्मान भारत की धीमी प्रगति पर फटकार, रोज बनें 150 कार्ड हर ब्लॉक में
Tue, 17 Jan 2023 08:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 17 Jan 2023 08:37 PM IST
सार
आयुष्मान भारत की कम प्रगति पर सीएमओ हाथरस ने चेतावनी दी है। विकास खंड हसायन और हाथरस शहर की मासिक साप्ताहिक और प्रतिदिन की प्रगति न्यूनतम स्तर पर पाई गई।
विज्ञापन
आयुष्मान जन आरोग्य योजना के कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयुष्मान भारत की धीमी प्रगति को लेकर हाथरस सीएमओ ने नाराजगी जाहिर की और हर ब्लॉक में प्रतिदिन 150 आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की ऑनलाइन समीक्षा बैठक हुई। इसमें आयुष्मान भारत की कम प्रगति पर चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विकास खंड हसायन और हाथरस शहर की मासिक साप्ताहिक और प्रतिदिन की प्रगति न्यूनतम स्तर पर पाई गई।
दोनों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि उनके ब्लॉक में तीन दिन में प्रगति नहीं होती है, तो हसायन के प्रभारी चिकित्साधिकारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, हाथरस अरबन के नोडल चिकित्साधिकारी व जिला कार्यक्रम समन्वयक का माह जनवरी का वेतन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीएमओ ने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि वह प्रतिदिन 150 आयुष्मान कार्ड प्रति ब्लॉक अवश्य बनाएं। कम से कम दो लाभार्थियों को भर्ती कर योजना का लाभ पहुंचाएं। आशा कार्यकर्ताओं के मोबाइल एप से अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए निर्देशित किया गया।