फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Report of assault and robbery on daughter-in-law and her family

Hathras News: कोर्ट के आदेश पर बहू और उसके परिजनों पर मारपीट और लूट की रिपोर्ट, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 01 Jun 2026 06:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 01 Jun 2026 06:16 PM IST
सार

बहू ने मायके पक्ष के लोगों को घर पर बुला लिया। कई लोग घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर पीटा। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। अलमारी की चाबी छीनकर उसमें रखे जेवर और 58 हजार रुपये ले गए।

विज्ञापन
Report of assault and robbery on daughter-in-law and her family
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिकंदराराऊ के कृष्णा बिहार मोहल्ला निवासी मीना कुमारी पत्नी अतर सिंह ने अदालत के आदेश पर कोतवाली में अपनी पुत्रवधु वल्तिका जयंत तथा उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट और लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मीना ने उल्लेख किया है कि 20 जनवरी 2026 की रात उनकी पुत्रवधू ने अपने मायके पक्ष के लोगों को घर बुलाकर दरवाजा खुलवाया। कई लोग घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर पीटा। विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


अलमारी की चाबी छीनकर उसमें रखे सोने के हार, चूड़ियां, अंगूठियां, चेन सहित अन्य आभूषण और 58 हजार रुपये ले लिए। बीमार पति को पीटा। जिसके साक्ष्य घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में मौजूद हैं। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed