{"_id":"67b08b28ab1167ffbc083852","slug":"report-filed-on-black-marketing-of-government-rice-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तीन के खिलाफ कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने पकड़ा था नौ क्विंटल सरकारी चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तीन के खिलाफ कालाबाजारी की रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने पकड़ा था नौ क्विंटल सरकारी चावल
Sat, 15 Feb 2025 06:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 15 Feb 2025 06:10 PM IST
सार
आंगनवाड़ी के दो कार्यकर्ताओं ने मिलकर गांव सुल्तानपुर की सरकारी राशन की दुकान से नौ क्विंटल चावल केंद्र पर बच्चों को खिलाने के लिए थे, लेकिन चावल को ई-रिक्शा में भरकर सहपऊ के काले सेठ के यहां कालाबाजारी के लिए भेज दिया, जिसे भद्रकाली मंदिर के पास पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चार दिन पूर्व पुलिस ने आंगनवाड़ी केंद्रों के सरकारी चावल को कालाबाजारी के लिए ले जाते हुए पकड़ा था। 15 फरवरी को मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि लोधई ग्राम पंचायत में दो आंगनवाड़ी केंद्र हैं। एक पर साक्षी व दूसरे केंद्र पर सुमन कार्यकर्ता हैं। आरोप है कि दाेनों ने मिलकर गांव सुल्तानपुर की सरकारी राशन की दुकान से नौ क्विंटल चावल केंद्र पर बच्चों को खिलाने के लिए थे, लेकिन चावल को ई-रिक्शा में भरकर सहपऊ के काले सेठ के यहां कालाबाजारी के लिए भेज दिया, जिसे भद्रकाली मंदिर के पास पुलिस ने पकड़ लिया। राशन विभाग की टीम के सत्यापन करने पर पाया कि वह चावल सरकारी ही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन