{"_id":"69ff30507cccfb245c0cc5c0","slug":"report-filed-for-stone-pelting-abuse-and-threats-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पड़ोसी पर ईंट-पत्थर फेंकने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पड़ोसी पर ईंट-पत्थर फेंकने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 09 May 2026 06:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 09 May 2026 06:32 PM IST
सार
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे झूठे छेड़खानी के मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी है। चार मई को आरोपी ने दोबारा उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंके और गालियां दीं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव बसई बाबस में एक युवक ने अपने पड़ोसी पर ईंट-पत्थर फेंकने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गांव बसई बाबस निवासी पुरुषोत्तम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके घर के पास रहने वाले कल्लो उर्फ हरीश ने 27 अप्रैल की रात करीब 10 बजे उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंके थे। इसकी सूचना फोन के माध्यम से पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी ने पीड़ित से अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसे झूठे छेड़खानी के मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी है। चार मई को आरोपी ने दोबारा उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंके और गालियां दीं। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन