फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   report filed against two people for sharing bal ashlilta

Cyber Crime: बाल अश्लीलता शेयर करने पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 30 Jan 2026 02:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 Jan 2026 02:02 PM IST
सार

फेसबुक आईडी व इंस्टाग्राम आईडी पर बाल अश्लीलता शेयर करने दो लोगों के नाम रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
report filed against two people for sharing bal ashlilta
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाथरस के साइबर क्राइम थाने में दो युवकों के खिलाफ बाल अश्लीलता शेयर करने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एआई के जरिये मिली साइबर टिप के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


थाना साइबर क्राइम हाथरस पर 27 जनवरी 2026 को दो साइबर टिप मिली थीं। पहली टिप में पता चला कि वीडियो 21 अप्रैल 2024 को अपलोड किया गया था, जिसे फेसबुक आईडी से शेयर किया गया। दूसरी रिपोर्ट चार अगस्त 2025 को अपलोड की गई थी, जिसमें इंस्टाग्राम आईडी पर बाल अश्लीलता शेयर करने की जानकारी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद पाया कि पहली रिपोर्ट में प्रयुक्त मोबाइल नंबर के आधार पर ललतेश निवासी श्यामपुर, जबकि दूसरी रिपोर्ट के आधार पर राजवीर सिंह निवासी नगला कांच के नाम रिपोर्ट दर्ज की है। साइबर सेल प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed