{"_id":"69ab026a79626fd75f078b66","slug":"report-filed-against-seven-bjp-leader-for-death-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भाजपा नेता की मौत में सात पर रिपोर्ट दर्ज, हत्या का आरोप, गंदे नाले में बाइक के साथ मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भाजपा नेता की मौत में सात पर रिपोर्ट दर्ज, हत्या का आरोप, गंदे नाले में बाइक के साथ मिला था शव
Fri, 06 Mar 2026 10:06 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 06 Mar 2026 10:06 PM IST
सार
गांव गढ़िया में 5 मार्च की दोपहर को गांव के बच्चों ने पुलिया के नीचे गंदे नाले में बाइक सहित एक युवक का शव देखा। युवक की पहचान देवा यादव (24 वर्ष) पुत्र सूरतराम यादव निवासी गांव गढ़िया के रूप में हुई।
विज्ञापन
नाले में पड़ी बाइक, देवा यादव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सिकंदराराऊ थाना अंतगत एटा राजमार्ग पर मंडी समिति के निकट गांव गढ़िया के गंदे नाले में 4 मार्च को बाइक के साथ भाजपा नेता का शव मिलने के मामले में 6 मार्च को हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मृतक के भाई ने रिपोर्ट पांच नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गांव गढि़या निवासी रेशमपाल सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि चार मार्च को उनका भाई देवा उर्फ देवेंद्र गांव से लापता हो गया था। पांच मार्च को ही उसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज करा दी गई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर में देवा का शव गांव के बाहर गंदे नाले में मिला। वहीं उनकी बाइक पड़ी मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कुछ देर के लिए जाम भी लगाया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें... Hathras: नाले में मिला भाजपा नेता का शव, हत्या की आशंका, पत्नी को ससुराल छोड़ निकले थे, उसके बाद घर नहीं लौटे
विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया की रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के पेट और फेफड़ों में पानी व मिट्टी भरी हुई आई है। मौत की सही वजह जानने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।