फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Report filed against four shopkeepers for selling fake TVS parts

Hathras News: बिक रहे थे टीवीएस के नकली पुर्जे, चार दुकानदारों पर कराई कंपनी ने रिपोर्ट दर्ज

Thu, 11 Jan 2024 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 11 Jan 2024 01:17 AM IST
सार

टीवीएस मोटर्स लिमिटेड ने उनकी कंपनी को कंपनी के नकली पुर्जे बनाकर बेचने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने के लिए अधिकृत किया है। बाजार में जानकारी करने पर पता चला कि सादाबाद में कुछ दुकानदार टीवीएस कंपनी के नकली पुर्जे बेच रहे हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम के साथ छापा मारकर शिव ऑटो पार्ट्स मुरसान रोड से फिल्टर होल्डर और ब्रेक शो आदि पुर्जे बरामद किए।

विज्ञापन
Report filed against four shopkeepers for selling fake TVS parts
सादाबाद में गाड़ियों के नकली पुर्जे बेचने वाली दुकान पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

कस्बा की एक दुकान पर हरियाणा के गुरुग्राम की टीवीएस मोटर्स लिमिटेड के नकली पुर्जे पकड़े जाने के बाद कंपनी के प्रबंधक कमल सिंह ने कोतवाली में चार दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि टीवीएस मोटर्स लिमिटेड ने उनकी कंपनी को कंपनी के नकली पुर्जे बनाकर बेचने वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने के लिए अधिकृत किया है। बाजार में जानकारी करने पर पता चला कि सादाबाद में कुछ दुकानदार टीवीएस कंपनी के नकली पुर्जे बेच रहे हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम के साथ छापा मारकर शिव ऑटो पार्ट्स मुरसान रोड से फिल्टर होल्डर और ब्रेक शो आदि पुर्जे बरामद किए।
विज्ञापन


राधा कृष्ण ऑटो पार्ट्स राया रोड पर फिल्टर होल्डर कॉम ब्रिक्स यू सहित कई सामान नकली मिला। मथुरा रोड पर हर्ष ऑटो पार्ट्स पर भी कई सामान नकली पाया गया। सभी सामान को अलग-अलग बोरों में रखकर सील किया गया और चारों दुकानदारों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63/65 के तहत कार्रवाई की गई है। नकली पुर्जे बेचने वालों में अनिल कुमार, अनुज प्रताप, विष्णु तथा सुमित चौधरी को नामजद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed