फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Report filed against clerk in fake fireworks case

Hathras News: लिपिक पर रिपोर्ट दर्ज, डीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर 18 आतिशबाजी लाइसेंस जारी करने का आरोप

Wed, 28 Jan 2026 01:45 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 28 Jan 2026 01:45 AM IST
सार

आरोप है कि रामप्रकाश कुलश्रेष्ठ ने डीएम के फर्जी हस्ताक्षर करके 18 आतिशबाजी लाइसेंस जारी किए, जिनसे अवैध रूप से आतिशबाजी बेची जा रही थी।

विज्ञापन
Report filed against clerk in fake fireworks case
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन न्याय सहायक रामप्रकाश कुलश्रेष्ठ पर फर्जी और कूटरचित आतिशबाजी लाइसेंस जारी करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता जयकुमार शर्मा का आरोप है कि रामप्रकाश कुलश्रेष्ठ ने डीएम के फर्जी हस्ताक्षर करके 18 आतिशबाजी लाइसेंस जारी किए, जिनसे अवैध रूप से आतिशबाजी बेची जा रही थी। जब लाइसेंस धारकों ने नवीनीकरण के लिए लाइसेंस प्रस्तुत किए, तो पता चला कि वे फर्जी हैं। 
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में गठित त्रिसदस्यीय जांच समिति ने आरोपों को सही पाया और आपराधिक कार्रवाई की संस्तुति की। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश देने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed